विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2020

Boat पर बैठी दीपिका पादुकोण को प्यार से देखने लगने लगे सिद्धांत चतुर्वेदी, फैन्स ने यूं दिया रिएक्शन

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और सिद्धार्थ चतुर्वेदी (Siddharth Chaturvedi) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में खासा व्यस्त है.

Boat पर बैठी दीपिका पादुकोण को प्यार से देखने लगने लगे सिद्धांत चतुर्वेदी, फैन्स ने यूं दिया रिएक्शन
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को प्यार से देखने लगे सिद्धार्थ चतुर्वेदी
  • दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ का खूबसूरत वीडियो हुआ वायरल
  • Boat पर सिद्धार्थ और दीपिका का अंदाज देखने लायक
  • शूटिंग पर जाते हुए सिद्धार्थ और दीपिका इस अंदाज में हुए कैप्चर

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में खासा व्यस्त है. Boat पर बैठकर शूटिंग पर जाते हुए दोनों की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती है. इस फिल्म के नाम का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इसमें दीपिका पादुकोण, सिद्धान्त चतुर्वेदी और अनन्या पांडे अहम रोल में है यह तय है. सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर शूट पर जाते हुए दीपिका पादुकोण के साथ फोटो भी शेयर की थी. अब हाल ही में दोनों की एक और वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है.

इस वायरल हो रही वीडियो को फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जिसमें Boat पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और सिद्धांत चतुर्वेदी बैठे हुए नजर आ रहे हैं तभी सिद्धांत चतुर्वेदी बड़े ही प्यार से दीपिका को देखने लगते हैं. जिस तरह से सिद्धांत, दीपिका को देखते हैं उसे देखकर फैंस वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- सिद्धांत को दीपिका से प्यार हो गया है. वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा सिद्धांत दीपिका को पसंद करने लगा है. 

इस वायरल हो रहे है वीडियो में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के लुक की जितनी भी तारीफ की जाए कम है. सिद्धार्थ और दीपिका दोनों ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहन रखा है. बता दें कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की आखिरी रिलीज फिल्म 'छपाक' थी. इन दिनों वह जोर-शोर से शकुन बत्रा की अगली फिल्म शूटिंग पूरी कर रही हैं. इसके बाद कहा जा रहा है कि वह शाहरुख खान के साथ 'पठान' में नजर आएंगी. वहीं रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की अक्षय कुमार के साथ 'सूर्यवंशी' तैयार पड़ी है तो उन्होंने रणवीर सिंह के साथ 'सर्कस' की शूटिंग शुरू कर दी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Deepika Siddhant, Deepika Siddhant Viral Pictures, Siddhant Chaturvedi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com