विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2020

श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर की सुशांत सिंह राजपूत के बचपन की Photo, बोलीं- अन्याय पूरी ताकत से लड़ रहा हो तो...

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर हाल ही में श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वयारल हो रही है.

श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर की सुशांत सिंह राजपूत के बचपन की Photo, बोलीं- अन्याय पूरी ताकत से लड़ रहा हो तो...
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने की पोस्ट
  • श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर फिर की पोस्ट
  • शेयर की सुशांत की बचपन की फोटो
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photo
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को 14 अगस्त को दो महीने पूरे हो चुके हैं. एक्टर के निधन की जांच जारी है, लेकिन फैंस से लेकर एक्टर के परिवार तक, हर कोई सीबीआई जांच की मांग कर रहा है. हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक्टर के बचपन की एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्वेता सिंह कीर्ति भावुक होती नजर आ रही हैं. श्वेता ने एक्टर के बचपन का फोटो शेयर करते हुए कोट भी लिखा है.  


सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कैप्शन में लिखा, "जब आप किसी चीज पर विश्वास करते हैं, तो उसके लिए लड़ें. और जब आप देखें की अन्याय पूरी ताकत के साथ लड़ रहा है तो ऐसे लड़े, जैसे आप पहले कभी नहीं लड़े हो." श्वेता सिंह कीर्ति के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) का एक और वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में श्वेता सिंह कीर्ति हाथ जोड़कर लोगों से अनुरोध करती हुई नजर आईं थीं.

श्वेता सिंह कीर्ति ने हाथ जोड़कर जनता से साथ आने की अपील की थी और साथ ही उन्होंने सीबीआई जांच की मांग भी की. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले को लेकर अब तक 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. एक्टर बीते 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे. उनके निधन से न केवल बॉलीवुड इंडस्ट्री को बल्कि फैंस को भी काफी झटका लगा था. सुशांत सिंह राजपूत को लेकर अकसर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Shweta Singh Kirti, Shweta Singh Kirti Instagram, Shweta Singh Kirti Shares Childhood Photo Of Sushant Singh Rajput
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com