- सुशांत सिंह राजपूत के केस पहुंच सीबीआई के पास
- बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखी इमोशनल पोस्ट
- बोलीं- रक्षाबंधन का तोहफा
सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput Case) में केंद्र ने बिहार सरकार की सीबीआई (CBI) जांच की सिफारिश मान ली है. इस बात की जानकारी आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान दी गई. इसे लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. अब इस पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने रिएक्ट किया है. श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि केंद्र सरकार ने बिहार सरकार की CBI जांच की सिफारिश स्वीकार कर ली है. इस तरह सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में लंबे समय से चली आ रही ही सीबीआई जांच (CBI Probe) की मांग आज पूरी हो गई है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने इसके साथ ही हैशटैग लगाकर लिखा है, 'रक्षाबंधन का तोहफा.' श्वेता के इस पोस्ट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सरकार से अपने भाई के लिए इंसाफ की मांग कर रही हैं. ऐसे में सीबीआई जांच को लेकर श्वेता काफी खुश हैं. इससे पहले श्वेता ने पीएम मोदी से भी अपने इंस्टाग्राम के जरिए निष्पक्ष जांच की मांग की थी.
बता दें कि बिहार सरकार ने सोमवार को मामले में सीबीआई (CBI) जांच की सिफारिश भेजी थी. बुधवार को मामले में सीबीआई जांच की मांग करने वाली एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही थी, जिस दौरान केंद्र की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता भी मौजूद थे. एसजी ने बताया कि केंद्र ने बिहार की सीबीआई जांच की सिफारिश मान ली है और केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं