विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2020

Shubh Mangal Zyada Saavdhan Trailer: आयुष्मान खुराना लेकर आए 'गे' लव स्टोरी, धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

Shubh Mangal Zyada Saavdhan Trailer: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

Shubh Mangal Zyada Saavdhan Trailer: आयुष्मान खुराना लेकर आए 'गे' लव स्टोरी, धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का ट्रेलर रिलीज
  • आयुष्मान खुराना की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज
  • 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के ट्रेलर ने मचाई धूम
  • यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) 2019 में अपनी फिल्मों से धमाका करने के बाद अब 2020 में भी धमाका करने वाले हैं. सामाजिक मुद्दों पर कॉमेडी फिल्में बनाने वाले एक्टर आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान (Shubh Mangal Zyada Saavdhan)' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. आयुष्मान खुराना की यह फिल्म 'गे' लव स्टोरी पर आधारित है. फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान (Shubh Mangal Zyada Saavdhan)' का ट्रेलर रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है. 

प्रीति जिंटा को डूबता देख, बचाने आया उनका डॉगी, एक्ट्रेस ने ट्विटर पर पोस्ट की पूरी दास्तां...


आयुष्मान खुराना की इस फिल्म के ट्रेलर को केवल कुछ ही मिनटों में 15 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान (Shubh Mangal Zyada Saavdhan)' के ट्रेलर में खास बात यह है कि आयुष्मान खुराना इस फिल्म में नाक में रिंग पहने नजर आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है तो वहीं नीना गुप्ता और गजराज एक बार फिर अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. 

हैकर का दिल तोड़कर बुरी फंसी हिना खान, एक्ट्रेस के Video ने किया फैंस को हैरान

बता दें, 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान (Shubh Mangal Zyada Saavdhan)' फिल्म आयुष्मान खुराना और भूमि पेडणेकर की ही फिल्म 'शुभ मंगल सावधान (Shubh Mangal Saavdhan)' का सीक्वल है.  'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को हितेश कैवल्य ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होगी. इस फिल्म को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है. इससे पहले आयुष्मान खुराना ने अपनी फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के जरिए लोगों के दिलों पर खूब राज किया था. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
प्रतिभा गौड़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayushmann Khurrana, Shubh Mangal Zyada Saavdhan, Shubh Mangal Zyada Saavdhan Trailer, Shubh Mangal Zyada Saavdhan Trailer Release, Ayushmann Khurrana Film Trailer, Neena Gupta, Maanvi Gagroo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com