- आयुष्मान की फिल्म दर्शकों को खूब आ रही है पसंद
- 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' ने पांचवें दिन किया शानदार कलेक्शन
- पांच दिनों में कमाए इतने करोड़
Shubh Mangal Zyada Saavdhan Box Office Collection Day 5: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) को रिलीज हुए पांच दिन हो गए है. आयुष्मान की फिल्म ने पहले दिन जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी. वहीं, अब फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है. बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को आयुष्मान की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' ने केवल 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फिल्म ने मंगलवार को केवल 3 करोड़ रुपये की ही कमाई की. इस हिसाब से 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान (Shubh Mangal Zyada Saavdhan Box Office Collection)' ने पांच दिनों में 37करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है.
'गे' लव स्टोरी पर आधारित इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. एक बार फिर आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म से फैन्स का दिल जीतने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (Shubh Mangal Zyada Saavdhan Collection Day 5) को फैन्स का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है. इस फिल्म की
कहानी समलैंगिक प्रेमी युगल के इर्द गिर्द घूमती है. आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और जितेंद्र कुमार इसमें प्रेमी की भूमिका में हैं.
चेतन भगत ने दिल्ली के हालात पर किया ट्वीट, बोले- दुनिया कोरोनावायरस से लड़ रही है जबकि भारतीय...
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
बता दें, फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म को लेकर बीते दिनों उन्होंने कहा था कि इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मकार आनंद एल. राय और हितेश केवल्या की दूरदर्शिता पर पूरा भरोसा था, क्योंकि उनकी चाह एक बेहतरीन फिल्म बनाने की रही थी. आयुष्मान ने फिल्म के बारे में आगे कहा था, "'शुभ मंगल ज्यादा सावधान (Shubh Mangal Zyada Saavdhan)' पूरी तरह से एक मनोरंजक फिल्म है जो एक संदेश भी प्रदान करती है. इसे एक गंभीर और संदेश प्रधान फिल्म कहना गलत है. यह एक हंसी-मजाक वाली फिल्म है, जिसके अंत में आप अपने घर में एक संदेश को साथ लेकर जाएंगे."
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं