- आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' ने मचाया धमाल
- फिल्म ने छठे दिन भी किया शानदार प्रदर्शन
- दर्शकों को भी पसंद आ रही है आयुष्मान की फिल्म
Shubh Mangal Zyada Saavdhan Box Office Collection Day 6: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) को रिलीज हुए छह दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन फिल्म अभी तक 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक शुभ मंगल ज्यादा सावधान दिल्ली में बेहतर प्रदर्शन करने में काफी पीछे रही. दिल्ली के हालातों के कारण फिल्म को यहां दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया है. वहीं, कमाई की बात करें तो फिल्म के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' ने बीते दिन 3 से 4 करोड़ रुपये की कमाई की होगी. इस लिहाज से फिल्म छह दिनों में 42 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि, इसकी आधिकारिक सूचना मिलनी अभी बाकी है.
पाकिस्तानी यूजर ने ताजमहल की सफाई का उड़ाया मजाक, तो अदनान सामी ने यूं लगाई क्लास
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) ने शुरुआती दिनों में खूब धमाल मचाया. साथ ही फिल्म ने अपने साथ रिलीज हुई फिल्म भूत को भी कड़ी टक्कर दी. फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक शुभ मंगल ज्यादा सावधान ने पहले दिन 9.55 करोड़, दूसरे दिन 11.08 करोड़, तीसरे दिन 12.03 करोड़, चौथे दिन 3.87 करोड़ और पांचवें दिन 3.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पाकिस्तानी यूजर ने ताजमहल की सफाई का उड़ाया मजाक, तो अदनान सामी ने यूं लगाई क्लास
'गे' लव स्टोरी पर आधारित इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. एक बार फिर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) अपनी फिल्म से फैन्स का दिल जीतने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (Shubh Mangal Zyada Saavdhan Collection Day 5) को फैन्स का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है. इस फिल्म की कहानी समलैंगिक प्रेमी युगल के इर्द गिर्द घूमती है. आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और जितेंद्र कुमार इसमें प्रेमी की भूमिका में हैं.
देखें वीडियो
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं