विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2021

होली के रंग में रंगी दिखीं साउथ एक्ट्रेस श्रिया सरन, यूं जबरदस्त अंदाज में किया डांस- देखें Video

श्रिया सरन (Shriya Saran) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह जबरदस्त अंदाज में होली खेलती और डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

होली के रंग में रंगी दिखीं साउथ एक्ट्रेस श्रिया सरन, यूं जबरदस्त अंदाज में किया डांस- देखें Video
श्रिया सरन (Shriya Saran) ने होली पर किया धमाकेदार अंदाज में डांस
  • साउथ एक्ट्रेस श्रिया सरन ने होली पर धमाकेदार अंदाज में किया डांस
  • लहंगा पहन जमकर नाचती दिखीं एक्ट्रेस
  • श्रिया सरन का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्‍ली:

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस श्रिया सरन (Shriya Saran) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. श्रिया सरन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह जबरदस्त अंदाज में होली खेलती और डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में श्रिया सरन को देखकर कहा जा सकता है कि होली का खुमार उनपर इस कदर चढ़ा हुआ है कि वह पूरी तरह से होली के रंग में ही रंग चुकी हैं. वी़डियो में एक्ट्रेस धमाकेदार अंदाज में डांस करती हुई भी दिखाई दे रही हैं. श्रिया सरन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. 

श्रिया सरन (Shriya Saran) वीडियो में जबरदस्त अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए श्रिया सरन ने लिखा, "आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं. मुझे होली के दिन बहुत ही पसंद हैं, इतने ज्यादा कि मैंने अपनी शादी पर भी जमकर होली खेली थी." श्रिया सरन ने वीडियो को चंद मिनट पहले ही सोशल मीडिया पर शेयर किया था, लेकिन अभी तक इसे 95 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही फैंस भी श्रिया को होली की ढेर सारी बधाइयां देते हुए दिखाई दे रहे हैं. 


श्रिया सरन (Shriya Saran) का जन्म 11 सितंबर, 1982 को देहरादून में हुआ था. उनका बचपन हरिद्वार में बीता. श्रिया सरन ने तेलुगू सिनेमा के साथ-साथ तमिल सिनेमा में भी अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है. साल 2007 में उन्होंने रजनीकांत के साथ 'शिवाजी: द बॉस' में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके जरिए उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई. साउथ के साथ-साथ उन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड तक में अपना हाथ आजमाया है. श्रिया सरन ने बॉलीवुड में जहां 'आवारापन' और 'दृश्यम' जैसी फिल्मों में काम किया है तो वहीं हॉलीवुड में वह 'द अदर एंड ऑफ द लाइन' और 'कुकिंग विद स्टेला' में नजर आ चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shriya Saran, Shriya Saran Video, Shriya Saran Dance On Holi, Shriya Saran Holi Celebration Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com