विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2018

गुलाब जामुन को देख कुछ यूं ललचाईं श्रद्धा कपूर, Video इंटरनेट पर हो रहा वायरल- देखें

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की हाल ही में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' अब भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है.

गुलाब जामुन को देख कुछ यूं ललचाईं श्रद्धा कपूर, Video इंटरनेट पर हो रहा वायरल- देखें
गुलाब जामुन के साथ एक्सप्रेशन देते हुई श्रद्धा कपूर
  • श्रद्धा कपूर का एक और वीडियो वायरल
  • गुलाब जामुन को देख ललचाईं
  • आ रही है फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू'
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की हाल ही में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' अब भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म में श्रद्धा ने शानदार एक्टिंग की, इस वजह से फैन्स उनकी जमकर वाहवाही करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. इस फिल्म में उन्होंने एक भूतनी का रोल किया था. फिल्म की सफलता के बाद श्रद्धा अब अपनी आने वाली अगली फिल्म 'बत्ती चालू मीटर बंद' के प्रमोशन के लिए दौड़-भाग लगा रही हैं. इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर लीड एक्टर के तौर पर होंगे. फिलहाल उनका एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तूफान मचा रहा है, जिसमें वह गुलाब जामुन को देखकर जबरदस्त एक्सप्रेशन दिया.

श्रद्धा कपूर की 'स्त्री' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट, 'मिलेगी मिलेगी' पर क्रेजी होकर नाचीं एक्ट्रेस; देखें Video

श्रद्धा कपूर एक इवेंट के दौरान सामने पड़े गुलाब जामुन को देखकर खुद को रोक नहीं पाईं. श्रद्धा ने चम्मच को उठाकर अपने पास ले आईं और कैमरे के सामने मजेदार एक्सप्रेशन दिये. इस वीडियो को वूम्पला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. हालांकि बाद में श्रद्धा कपूर प्लेट लेकर गुलाब जामुन का स्वाद भी लेती हैं. हाल ही में श्रद्धा का एक और वीडियो भी काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह फिल्म 'स्त्री' के सुपरहिट होने पर जमकर डांस किया.

देखें Video:
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) on


'स्त्री' की कमाई में बंपर उछाल, अब सिर्फ 'The Nun' से खतरा

बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की लास्ट रिलीज फिल्म 'स्त्री (Stree)' ने दर्शकों को खूब डराया और हंसाया. 21 सिंतबर को शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'बत्ती गुल और मीटर चालू' रिलीज होने वाली है. बता दें, टी-सीरीज और कृअर्ज एंटरटेनमेंट मिलकर 'बत्ती गुल मीटर चालू' का निर्माण कर रहे हैं. फिल्म का पिछले महीने रिलीज हुआ था. फिल्म की कहानी बिजली विभाग और बिल के इर्द-गिर्द घूमती है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla) on


Stree Review: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री' डराएगी भी, और हंसाएगी भी

'प्यार का पंचनामा' और 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेने वाले दिव्यांशु शर्मा सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर दिखाई देंगे. वहीं यामी गौतम भी एक एडवोकेट का रोल निभा रही हैं. श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 21 सितंबर को रिलीज होगी.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shraddha Kapoor, Gulab Jamun, Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com