Cocktail 2: साल 2012 में आई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म कॉकटेल का सीक्वल बनने वाला है, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है. फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए शाहिद कपूर( Shahid Kapoor), कृति सनोन और रश्मिका मंदाना से संपर्क किया गया है. 2012 में आई कॉकटेल का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया था और इसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिका में थे. कॉकटेल के डायरेक्टर होमी अदजानिया की पत्नी और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कॉकटेल 2 की स्क्रिप्ट की एक तस्वीर शेयर की. इसके बाद फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चा और बढ़ गई है.
तस्वीर साझा करते हुए अनाइता ने लिखा, "तैयारी शुरू हो जाए", जिससे फिल्म की शूटिंग शुरू होने का संकेत मिलता है. हालांकि निर्माताओं ने अभी तक फिल्म के बारे में और जानकारी नहीं दी है. इस बीच, कथित तौर पर फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं कृति सनोन ने हाल ही में 'तेरे इश्क में' की शूटिंग पूरी की है. इसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया है और इसमें धनुष मुख्य भूमिका में हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
रश्मिका मंदाना की बात करें तो इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं. उनकी हालिया फिल्म कुबेर थी, जिसमें धनुष और नागार्जुन मुख्य भूमिकाओं में थे. उन्होंने हाल ही में एक एक्शन थ्रिलर की घोषणा की, जिसका नाम मायसा है.शाहिद कपूर को आखिरी बार फिल्म 'देवा' में देखा गया था. इसे रोशन एंड्रयूज ने निर्देशित किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं