एक समय था जब बॉलीवुड फिल्मों में स्लिम-ट्रिम लड़कियों को ही चुना जाता था. उस समय लोगों की इस धारणा को बदलकर एक एक्ट्रेस ने न सिर्फ बॉलीवुड में डेब्यू किया, बल्कि अपनी एक्टिंग और अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि आज भी उनका नाम बेस्ट कॉमेडी एक्टर्स में लिया जाता है. उन्होंने शोला शबनम, आशिक आवारा, खिलाड़ी, दूल्हे राजा, बीवी नंबर वन जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन कॉमेडी की. जी हां, हम बात कर रहे हैं 80-90 के दशक में अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाने वाली एक्ट्रेस गुड्डी मारुति की, जिन्होंने न सिर्फ अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई बल्कि ये धारणा बदली कि इंडस्ट्री में केवल फिट लड़कियां ही काम कर सकती हैं.
62 की उम्र में लगती हैं कमाल
गुड्डी मारुति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें उनकी पहले से लेकर अब तक की कई सारी तस्वीरें दिखाई गई है. इसमें उनका लुक ट्रांसफॉर्मेशन आप देख सकते हैं कि इतने सालों में गुड्डी का लुक कितना बदल गया है और 62 साल की उम्र में भी वो बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिखती हैं. बता दें कि गुड्डी मारुति का असली नाम ताहिरा परब है, उन्होंने 1980 में आई फिल्म सौ दिन सास के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
स्टैंड अप कॉमेडी से शुरू किया करियर
गुड्डी जब बहुत छोटी थी तब उनके पिता का निधन हो गया था और पैसे जुटाना के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी. गुड्डी मारुति ने स्टैंड अप कॉमेडी करके अपने घर का पेट पाला. 1995 में उनका स्टैंड अप कॉमेडी शो सॉरी मेरी लॉरी बहुत फेमस हुआ. इसके अलावा वो श्रीमान श्रीमती में मिसेज मेहता के किरदार में भी नजर आई थी. इसके साथ ही वो अगड़म बगड़म, मिस्टर कौशिक की पांच बहुएं, डोली अरमानों की, यह उन दिनों की बात है और हैलो जिंदगी जैसे कई बेहतरीन टीवी सीरियल्स में काम करके फेमस हो चुकी हैं.
मोटापे को मानती हैं अपनी ताकत
गुड्डी अपने लुक्स को लेकर कभी भी कॉन्शियस नहीं हुई, बल्कि एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने वजन पर बात करते हुए कहा था कि स्कूल में लोग मुझे मोटी कहकर चिढ़ाते थे, जिससे मैं काफी परेशान हो गई थी और मैंने 10 किलो वजन भी कम कर लिया था, लेकिन जब सॉरी मेरी लॉरी की बात आई तो मुझसे डायरेक्टर ने वजन बढ़ाने के लिए कहा और इसके बाद ही मुझे इस शो से पॉपुलैरिटी मिली. बता दें कि, 2002 में उन्होंने बड़े पर्दे से ब्रेक ले लिया था, लेकिन 9 साल बाद वो मेरी मर्जी फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर वापस आई. आखिरी बार वो 2020 में आई फिल्म कामयाब में नजर आई थी. 62 वर्षीय गुड्डी मारुति बिजनेसमैन अशोक की वाइफ है और फिलहाल अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रहती हैं.
साउथ में सच का खेल, इसके आगे बॉलीवुड फेल?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं