विज्ञापन

'रणवीर सिंह बॉलीवुड के दिल्ली जिमखाना हैं' शोभा डे ने डॉन 3 विवाद पर दिया रिएक्शन, धुरंधर एक्टर को बताया समझदार

लेखक और कॉलमिस्ट शोभा डे ने डॉन 3 विवाद पर रिएक्शन दिया और FWICE के रोल पर सवाल उठाए. वहीं दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद से इसे कंपेयर किया. 

'रणवीर सिंह बॉलीवुड के दिल्ली जिमखाना हैं' शोभा डे ने डॉन 3 विवाद पर दिया रिएक्शन, धुरंधर एक्टर को बताया समझदार
रणवीर सिंह की डॉन 3 कॉन्ट्रोवर्सी पर शोभा डे ने दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह इन दिनों कॉन्ट्रोवर्सी में हैं. जबसे उन्हें FWICE यानी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉयज ने डॉन 3 से बाहर होने पर बैन लगा दिया. वहीं अब इस विवाद पर लेखक और समीक्षक शोभा डे ने रिएक्शन दिया और इस मामले में FWICE के रोल को  दिल्ली जिमखाना क्लब के विवाद से जोड़ा. शोभा डे ने FWICE की आलोचना कि और रणवीर सिंह विवाद और दिल्ली जिमखाना क्लब के मौजूदा मामले के बीच समानताएं बताईं. वीडियो में वह कहती हैं, मैं रणवीर सिंह विवाद को फॉलो कर रही हूं. मैं दिल्ली के जिमखाना विवाद को भी फॉलो कर रही हूं. दोनों में ज्यादा डिफरेंस नहीं है. मेरा मतलब यह है और हंसिये मत. रणवीर सिंह बॉलीवुड का दिल्ली जिमखाना है. यह सारा मामला किस बारे में है? यह सत्ता के बारे में है. कंट्रोल के बारे में है, पाबंदी लगाने के बारे में है, कुछ छीन लेने के बारे में है, लोगों को उनकी 'औकात' दिखाने के बारे में है या लोगों या संस्थाओं को सबक सिखाने के बारे में है. शायद इसमें 'अत्यधिक विशेषाधिकार' (overprivilege) का भाव है या फिर किसी खास पद का फायदा उठाने की बात है. भले ही हम इसके कानूनी पहलुओं में न भी जाएं.

शोभा डे ने रणवीर सिंह को बताया समझदार

आगे उन्होंने कहा, "मैं जो कह रही हूं वह साफ यह है. अब, रणवीर सिंह समझदार, होशियार और सोच-समझकर चलने वाले इंसान हैं. उन्होंने चुप्पी साध रखी है. वह चुप हैं, और अपने फैन्स और फॉलोअर्स को अपने लिए लड़ाई लड़ने दे रहे हैं. वहीं दूसरी ओर, दिल्ली जिमखाना की कहानी बिल्कुल अलग है. जहां सिर्फ बड़े-बड़े रसूखदार लोग बैठे-बैठे अपनी 'जिन और टॉनिक' का मजा लेते हैं और बाकी पूरी दुनिया को बाहर ही रखते हैं."

ये भी पढे़ं- 'रणवीर सिंह हमारे पास आ सकते थे' पूनम ढिल्लों ने डॉन 3 विवाद पर धुरंधर स्टार को सुनाई खरीखोटी

FWICE के रोल पर शोभा डे ने उठाए सवाल

FWICE के रोल पर सवाल उठाते हुए शोभा डे ने कहा, FWICE कौन है. मुझे लगता है मैंने पता लगा लिया है क्योंकि उन्होंने मेरे साथ रजिस्टर नहीं किया था. मुझे नहीं लगता कि वे इतने ज्यादा जरूरी हैं. लेकिन अचानक उन्होंने इतनी अहमियत हासिल कर ली है कि वह कह रहे हैं, 'ओह, हम इस आदमी को, इस सुपरस्टार को, भारत के सबसे कामयाब एक्टर को स्टूडियो तक और उसके काम तक पहुंचने नहीं देंगे.'" इतना ही नहीं शोभा डे ने असहयोग के निर्देश की भी आलोचना की और कहा कि इसका रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट्स से जुड़े टेक्नीशियन्स और वर्कर्स पर बुरा असर पड़ सकता है. इस वीडियो को शेयर करते हुए शोभा डे ने कैप्शन में लिखा, रणवीर सिंह दिल्ली जिमखाना हैं बॉलीवुड का. सेम सेम लेकिन अलग, एक्सक्लूविटी के बजाय विशिष्टता? ट्रंप जैसा बर्ताव करना बंद करो!!! धमकियां और डराना-धमकाना? यह काम नहीं करेगा. कभी नहीं किया. चाहे खिलाड़ी कोई भी हों."

शोभा डे ने कहा- टेक्नीशियन्स और बाकी सभी लोगों को शामिल नहीं करना चाहिए था 

शोभा डे ने कहा, "इस प्रक्रिया में वे खुद को उसी लॉबी में बहुत ज्यादा अनपॉपुलर  बना रहे हैं, जिसके बारे में उन्हें लगता है कि वे उनकी रक्षा कर रहे हैं. यानी टेक्नीशियन्स और बाकी सभी लोग, जिनकी कोई गलती न होते हुए भी उनकी नौकरियां चली जाएंगी. अगर यह कोई ऐसा मसला था, जिसे एक्सेल, फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच सुलझाया जाना था, तो वे या तो वकील कर सकते थे या कोर्ट जा सकते थे, लेकिन इन लोगों को इसमें शामिल नहीं करना चाहिए था. जो हो रहा है वह बहुत ही भद्दा है और यह सिर्फ एक लॉबी के दूसरी बहुत ताकतवर लॉबी को सबक सिखाने की कोशिश से कहीं आगे की बात है. मनोरंजन के मामले में और जब सिर्फ एक स्टार के करियर की नहीं, बल्कि टेक्नीशियन्स और दूसरों की पूरी एक उप-इंडस्ट्री के करियर की बात आती है. तो कोई राजनीतिक विचारधारा नहीं होनी चाहिए. ये लोग इस तथाकथित बैन या सहयोग से इनकार की वजह से बहुत बुरी तरह प्रभावित हुए हैं."

रणवीर सिंह को बताया आईकॉनिक फिल्म स्टार

उन्होंने आगे कहा, "रणवीर के मामले में, वह एक आइकॉनिक फिल्म स्टार है. वह एक जबरदस्त हस्ती है और उनकी जबरदस्त कामयाबी, जिसका श्रेय उनके डायरेक्टर आदित्य धर और 'धुरंधर' के प्रोड्यूसर को जाता है. ऐसा लगता है कि यह सिर्फ एक स्टार यानी रणवीर सिंह के खिलाफ नहीं बल्कि 'धुरंधर' या उसमें शामिल हर किसी के खिलाफ, खासकर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ एक साजिश है. रणवीर ने चुप रहकर, जो कामयाबी हासिल की है. वह है अपने ब्रांड की अपील और अपनी पॉपुलैरिटी को बढ़ाना. तो इस दौर में कौन जीतेगा? चलिए, इंतजार करते हैं और देखते हैं."

दिल्ली जिमखाना कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में 

दिल्ली जिमखाना क्लब भारत का सबसे ज्यादा चर्चित क्लब बन गया है, जो चर्चा में है, जिसका कारण लीगल और लैंड विवाद है. दरअसल, यह क्लब लुटियंस दिल्ली में 27.3 एकड़ जमीन पर बना है, जिसे हाल ही में सरकार की ओर से बेदखली का नोटिस दिया गया. इसमें कहा गया था कि इस जमीन की जरूरत रक्षा बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सुरक्षा के उद्देश्यों के लिए है. यह मामला अब दिल्ली हाई कोर्ट में है. 

ये भी पढे़ं- 17 बार भगवान कृष्ण बने ये सुपरस्टार, भगवान मानकर फैंस छूने लगते थे पैर, इस राज्य के रहे मुख्यमंत्री

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shobhaa De, Ranveer Singh, Bollywood, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com