Shreya kalra and ram kapoor controversy: नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुए रियलिटी शो ‘लॉक अप' सीजन 2 की विनर रहीं श्रेया कालरा और टीवी एक्टर राम कपूर के बीच उठे किस विवाद पर एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. शो लॉकअप भले ही खत्म हो गया पर इस किस विवाद ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थी. शो के दौरान श्रेया का एक बयान की राम कपूर उन्हें अपनी हरकतों से असहज फील कराते थे, और बार बार उनका किस करना उन्हें अच्छा नहीं लगता है. जिसके बाद इस विवाद की चर्चा काफी रही, जिसपर लगभग 25 दिनों के बाद एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए अपना पक्ष रखा है.
पॉडकास्ट में किस विवाद में को लेकर तोड़ी चुप्पी
इस विवाद को पर राम कपूर से हाल ही में एक पॉडकास्ट में सवाल किया गया. क्या उन्हें लगता है कि उनसे 22 साल छोटी श्रेया को किस करते वक्त क्या उन्हें शो में कुछ बाउंड्रीज रखनी चाहिए थीं? सवाल के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले को जरूरत से ज्यादा बढ़ाया गया है. इसे लेकर उन्होंने श्रेया से शो में कई बार बात की थी. उन्होंने उनसे साफ किया था कि उनका वो मतलब नहीं था.
मुझे परवाह नहीं कि लोग क्या कहते हैं
अपने टीवी की बेहतरीन पारी को लेकर राम कपूर ने कहा कि मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि इस इंडस्ट्री में मेरे 27 साल के करियर में, जिन भी महिलाओं के साथ मैंने काम किया है, उनमें से किसी को कभी कोई शिकायत नहीं रही. इसलिए मुझे परवाह नहीं कि लोग क्या कहते हैं, मैं वैसा ही रहूंगा जैसा मैं हूं." मैं उन पर अपना टाइम वेस्ट नहीं करने वाला क्योंकि जिंदगी बहुत तेजी से आगे बढ़ती है. जैसा मैंने कहा, मेरी जिंदगी में बहुत पॉजिटिविटी है, मैं उसी पर फोकस करता हूं, और यह सब बस टाइम की बर्बादी है.
Lock Upp 2 में क्या हुआ था?
रियलिटी शो Lock Upp: Sach Ya Sazaa के दौरान मामला उस समय सामने आया जब लीडरशिप टास्क के बाद श्रेया ने अपने साथी कंटेस्टेंट्स से बातचीत में राम कपूर पर पर्सनल बाउंड्री को क्रॉस करने का आरोप लगाया था.
दरअसल, टीम लीडर चुनने के लिए हुए मतदान में शिवांगी जोशी को सबसे ज्यादा वोट मिले थे, जबकि आकांक्षा चमोला दूसरे स्थान पर रही थीं. इसी टास्क से जुड़ी एक घटना का जिक्र करते हुए श्रेया ने शिल्पा शिंदे से कहा था कि टास्क के दौरान राम कपूर शिवांगी के काफी करीब आ गए थे, जिस पर हर्षद चोपड़ा को उन्हें टोकना पड़ा।. श्रेया ने उसी समय बताया कि राम कपूर की कुछ हरकतों ने उन्हें भी असहज महसूस कराया है.उन्होंने आरोप लगाया कि राम कपूर अक्सर उन्हें किस करने की कोशिश करते थे, जो उन्हें पसंद नहीं था. हर किसी को अपनी पर्सनल बाउंड्री बनाए रखनी चाहिए।
आपके लिए और भी
आमिर खान को सोनम वांगचुक ने कहा गजनी, पहली मुलाकात के बारे में बताकर खोली एक्टर की पोल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं