90 का दशक गानों के लिए जाना जाता है, जो आज भी फैंस के बीच पॉपुलर है. इन्हीं में से एक गाने का जिक्र हाल ही में इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 के मंच पर हुआ, जिसमें अमिताभ बच्चन की फिल्म के गाने का जिक्र किया गया. दरअसल, एक्ट्रेस शिल्पा शिरोड़कर, जो 90 के दशक में बॉलीवुड का जाना माना नाम थीं. उन्होंने अपने फेमस गाने का जिक्र किया, जिसके दौरान उनकी अमिताभ बच्चन से पहली मुलाकात हुई. गाना था 1991 में रिलीज हुई फिल्म हम का कागज कलम, जिसमें शिल्पा के साथ गोविंदा नजर आए थे. वहीं ऊटी के ऐतिहासिक फर्नहिल पैलेस में गाने की शूटिंग हुई थी.
बिग बी को जिंदगी का पहला प्यार मानती हैं शिल्पा शिरोड़कर
शिल्पा शिरोड़कर ने कहा, और ये जो गाना था, इस गाने के दौरान मैंने पहली बार अमित जी को देखा है. और अभी भी मुझे वो शॉट पता है और याद है. हम लोग पूरी रिहर्सल कर चुके थे और अचानकर सब बोलने लगे. अमित जी आर गए. अमित जी आ गए. और मैंने ऐसे ही कॉरिडोर में देखा तो वहां 6 फुट लंबा आदमी एक इलैक्ट्रिक ब्लू ओवरकोट में बड़े ग्लासेस और वह अंदर आए. और मैं यहां पे ठंडी पड़ गई थी. मैं अपने स्टेप भूल गई. मैं सब भूल चुकी थी और हाथ मतलब पसीने पसीने हो गई.
ये भी पढ़ें- अमित कुमार का 45 साल पुराना आइकॉनिक गाना, पापा किशोर कुमार को हराकर जीता था बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड
अमिताभ बच्चन को देख डर गई थीं शिल्पा शिरोड़कर
आगे उन्होंने कहा, वहां अमित जी आ रहे थे और वह आए और कहा, हैलो मैं अमिताभ बच्चन और मैं बहुत डर गई थी. तो मैं बहुत डर गई थी. लेकिन यह वह गाना है जब मैं पहली बार अपनी जिंदगी के प्यार से मिली. इस किस्से को सुनते ही जावेद जाफरी, करिश्मा कपूर, टेरेंस लुईस और गीता कपूर ने रिएक्शन दिया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 83 साल के अमिताभ बच्चन से 30 साल छोटी शिल्पा शिरोड़कर हैं.
हम के बारे में
हम 1991 में आई मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसमें अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, गोविंदा, किमी काटकर, दीपा साही, शिल्पा शिरोडकर, डैनी डेन्जोंगपा, अनुपम खेर और कादर खान अहम किरदार में नजर आए थे. इस फिल्म के गाने जुम्मा चुम्मा को भी काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी. वहीं साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी.
ये भी पढ़ें- उदित नारायण का वो ब्लॉकबस्टर गाना, 20 बार रिजेक्ट, डायरेक्टर थे नाखुश, पत्नी ने कहा- गाने को छोड़ना होगी गलती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं