विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2021

शिल्पा शेट्टी के बगीचे में लद गए अमरूद, खुशी से उछल पड़ीं एक्ट्रेस- देखें Video

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है.

शिल्पा शेट्टी के बगीचे में लद गए अमरूद, खुशी से उछल पड़ीं एक्ट्रेस- देखें Video
शिल्पा शेट्टी के वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के क्या कहने. फिल्में हो या टेलीविजन शो या फिर सोशल मीडियो हर जगह एक्ट्रेस छाई रहती हैं. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) कभी योगा करते हुए तो कभी स्टाइलिश अंदाज में फोटोशूट कराते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो को पोस्ट करती हैं. शिल्पा ने फिर से अपने एक वीडियो को पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने बगीचे में नजर आ रही हैं और पेड़ पर लदे हुए अमरूद को दिखा रही हैं. शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपने बगीचे में है और खूब सारे अमरूद उगने की खुशी में झूम रही हैं. वीडियो में एक शख्स भी नजर आ रहा जो पेड़ से एक्ट्रेस को अमरूद तोड़कर देता दिख रहा है. एक्ट्रेस के इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और फैन्स इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं.

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की फिल्मों की बात करें तो हाल ही में वो 'हंगामा 2' में देखी गई थीं. उन्होंने कई सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी. शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म 'निकम्मा' में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू दसानी और शर्ले सेतिया के साथ मुख्य भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी.

यह भी देखें: Dhamaka के डायरेक्टर Ram Madhvani से बातचीत 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Video, Shilpa Shetty Happiness, Shilpa Shetty Guava, Shilpa Shetty Instagram, Guava
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com