विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2020

Shilpa Shetty सेब के पेड़ को देख खुशी से लगीं उछलने, Video में बोलीं- यहां आलू के भाव बिक रहे हैं...

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस सेब के पेड़ को देख इतनी एक्साइडिट हो जाती हैं कि वह खुशी से उछलने लगती हैं.

Shilpa Shetty सेब के पेड़ को देख खुशी से लगीं उछलने, Video में बोलीं- यहां आलू के भाव बिक रहे हैं...
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
  • शिल्पा शेट्टी का वीडियो हुआ वायरल
  • सेब के पेड़ को देख लगीं उछलने
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हंगामा 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं. उसी लोकशन से एक्ट्रेस अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) मनाली में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Video) ने फिर से एक वीडियो शेयर किया, जो बहुत ही प्यारा है. इस वीडियो में शिल्पा सेब के पेड़ को देख खुद को एक्साइटिड होने से नहीं रोक पाती और वह खुशी से उछलने-कूदने लगती हैं. शिल्पा का यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.

वीडियो में सेब के पेड़ को देखकर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) कहती हैं, "ए फॉर एप्पल, ब फॉर बड़ा एप्पल, सी पर छोटा एप्पल. हर साइज के मिलेंगे यहां मनाली में. इस क्वालिटी के एप्पल देखने नहीं मिलते मुंबई में. यहां ऐसे भरे हुए हैं. गिरे हुए हैं. आलू के भाव में बिक रहे हैं एप्पल. मैं जब भी ऐसे फलों को देखती हूं ना तो मैं बहुत एक्साइटिड हो जाती हूं." वीडियो में शिल्पा शेट्टी पेड़ से सेब तोड़कर खाती हुई भी नजर आ रही हैं. 

बता दें कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Video) जल्द ही 'हंगामा 2' और 'निकम्मा' के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. जहां 'हंगामा 2' में एक्ट्रेस परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ दिखाई देंगी तो वहीं निकम्मा में एक्ट्रेस अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया के साथ अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी. 'हंगामा 2' का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हो चुका है. फिल्मों से इतर शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर फिटनेस से जुड़ी चीजें भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर करती हैं. शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो पर  फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Video, Shilpa Shetty Plucking Apples, Shilpa Shetty Jumping To See Apples, Shilpa Shetty Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com