विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2021

Shilpa Shetty ने उतारी शहनाज गिल की नकल, डॉगी को देख बोलीं- त्वाडा कुत्ता टॉमी...देखें Video

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

Shilpa Shetty ने उतारी शहनाज गिल की नकल, डॉगी को देख बोलीं- त्वाडा कुत्ता टॉमी...देखें Video
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने इवेंट की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्टस की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन उनके वीडियो नियमित अंतराल पर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Video) का फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के वीडियो की तरह 'त्वाडा कुत्ता टॉमी' (Tuada Kutta Tommy Video) पर रिएक्शन दे रही हैं.

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो गीता कपूर के साथ सेट पर जा रही होती है, तभी एक डॉगी सामने आ जाता है. तभी एक्ट्रेस उसे देख 'त्वाडा कुत्ता टॉमी' वाली लाइन बोलती हैं. इसमें उनका साथ गीता कपूर (Geeta Kapoor) भी बखूबी दे रही हैं. उनके इस वीडियो को शेयर कर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर लिखा: "शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) यह आपके लिए है." बता दें कि शहनाज गिल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) से पहले 'त्वाडा कुत्ता टॉमी' (Tuada Kutta Tommy Video) पर कई सेलेब्स वीडियो बना चुके हैं. शिल्पा शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म हंगामा 2 में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ मीजान जाफरी और परेश रावल मुख्य भूमिका अदा करते हुए दिखाई देंगे. इसके अलावा शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म निकम्मा में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू दसानी और शर्ले सेतिया के साथ मुख्य भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Video, Shilpa Shetty Copied Shehnaaz Gill, Tuada Kutta Tommy, Tuada Kutta Tommy Video, Shilpa Shetty And Shehnaaz Gill
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com