विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2020

शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से किया सवाल, बोलीं- दारू पीकर आदमी सच बोलता है, तो आज तू खूब...देखें Video

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) का एक फनी वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से किया सवाल, बोलीं- दारू पीकर आदमी सच बोलता है, तो आज तू खूब...देखें Video
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) का फनी वीडियो हुआ वायरल
  • शिल्पा और राज का वीडियो हुआ वायरल
  • शिल्पा शेट्टी ने दारू पीने को लेकर राज से किया सवाल
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. वो अपने इवेंट्स के वीडियो फैन्स के लिए अकसर शेयर करती हैं. उनका फिर से एक वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है. इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी के साथ उनके पिता राज कुंद्रा (Raj Kundra) भी नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में दोनों फनी एक्ट कर रहे हैं, जो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.  वीडियो में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Video) राज कुंद्रा से कह रही हैं कि नू बता दारू पिकर आदमी सच बोलता है क्या?

वीडियो में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Video) कह रही हैं, "नू बता दारू पीकर आदमी सच बोला करे." तो इस पर राज कहते हैं, "हां, क्यूं क्या हो गया?" इसके बाद शिल्पा कहती हैं, "ठीक से, तो आज तू खूब दारू पी, मने तेरे से आज घणे सवाल करने से." शिल्पा और राज (Raj Kundra) के इस फनी वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में वापसी कर रही हैं. वह 'हंगामा 2' और 'निकम्मा' के जरिए जल्द ही पर्दे पर नजर आने वाली हैं. जहां हंगामा 2 में एक्ट्रेस परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ दिखाई देंगी तो वहीं निकम्मा में एक्ट्रेस अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया के साथ अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी. 'हंगामा 2' का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हो चुका है. फिल्मों से इतर शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर फिटनेस से जुड़ी चीजें भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर करती हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Video, Shilpa Shetty Funny Video Viral, Raj Kundra, Raj Kundra Video, Shilpa Shetty Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com