विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2021

Shilpa Shetty ने बहन शमिता संग 'बदन पे सितारे' सॉन्ग पर किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इस वीडियो में बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) संग मजेदार अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं

Shilpa Shetty ने बहन शमिता संग 'बदन पे सितारे' सॉन्ग पर किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Video
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने बहन संग किया डांस
नई दिल्ली:

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. एक्ट्रेस अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों अपनी बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) संग डांस वीडियो नियमित अंतराल पर शेयर कर रही हैं. उनका फिर से एक वीडियो खूब ध्यान खींच रहा है. वीडियो में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Dance) शमिता शेट्टी संग 'बदन पे सितारे' (Badan Pe Sitare) सॉन्ग पर डांस करती दिख रही हैं.

इस फिल्मी फैमिली में लगी बाइक रेस, बेटे से आगे निकली मम्मी- देखें Video

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के इस डांस वीडियो को वुम्पला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वो मजेदार अंदाज में शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) संग डांस कर रही है. दोनों के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही उनकी बॉन्डिंग की तारीफ भी कर रहे हैं. शेट्टी हाल ही में गोवा से छुट्टियां बिताकर मुंबई वापस लौटी हैं. और उनका ये डांस वीडियो भी उसी दौरान का है.

Adah Sharma ने पार्क में कछुए संग लगाई रेस, खूब वायरल हो रहा 'कमांडो गर्ल' का Video

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के करियर की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'निकम्मा' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू दसानी और सिंगर शर्ले सेतिया मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी. इसके अलावा शिल्पा शेट्टी एक्टर परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ फिल्म 'हंगामा 2' में भी नजर आने वाली हैं. इस तरह लंबे समय बाद शिल्पा शेट्टी फिल्मों में दस्तक देने जा रही हैं. वहीं, शमिता शेट्टी हाल ही में ZEE5 पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'ब्लैक विडोज' में दिखी थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Video, Shilpa Shetty Dance Video, Shilpa Shetty And Shamita Shetty Dance Video, Shamita Shetty, Shilpa Shetty Dance With Sister Shamita Shetty, Badan Pe Sitare Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com