- शहनाज गिल ने शेयर की फोटो
- फैंस ने बुलाया कटरीना कैफ
- पंजाबी सिंगर-एक्ट्रेस हैं शहनाज
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) खत्म होने के बाद शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने न सिर्फ अपना वजन घटाया है, बल्कि उनके लुक में भी काफी बदलाव आया है. शहनाज का मेकओवर देखकर उनके फैंस हैरान रह गए थे. शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और पोस्ट के जरिये अपने फैंस के साथ टच में रहना नहीं भूलतीं. ऐसे में शहनाज (Shehnaaz Gill) की कुछ तस्वीरें एक बार फिर वायरल हो गई हैं, जिन्हें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. शहनाज ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जो फोटो डाली है, उसमें वे किसी नई नवेली दुल्हन की तरह शरमा रही हैं, जबकि दूसरी फोटो में उनका ब्लैक एंड व्हाइट किलर अंदाज देखने को मिल रहा है. इस तस्वीर में वह किसी गहरी सोच में डूबी हुई नजर आ रही हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill Instagram) की तस्वीरों को लोग कितना पसंद करते हैं, इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरें मिनटों में वायरल हो जाती है. शहनाज (Shehnaaz Gill Photos) की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पर अभी तक तकरीबन 5 लाख लाइक्स आ चुके हैं. एक फैन ने शहनाज़ गिल की तारीफ करते हुए लिखा है, 'बहुत खूबसूरत दिख रही हो..इसी तरह चमकते रहो”. तो वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है, “पंजाब दी कटरीना कैफ.'
शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill Songs) के पास इस समय प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है. हाल ही में वे बादशाह के साथ म्यूजिक एल्बम ‘फ्लाई (Fly)' में दिखाई दी थीं, जिसे फैंस ने खूब सराहा था. आने वाले समय में भी शहनाज़ (Shehnaaz Gill) कई सारे म्यूजिक एल्बम में दिखाई देने वाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं