विज्ञापन
This Article is From May 16, 2022

शहनाज गिल ने ब्लैक लेदर ड्रेस मे डब्बू रत्नानी के लिए दिए पोज, Photos देख उड़े फैन्स के होश

शहनाज गिल कई बार फेमस सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के फोटोशूट प्रोजेक्ट का हिस्सा बन चुकी हैं और एक बार फिर से जो लेटेस्ट फोटोशूट उन्होंने करवाया है, उसे देख फैन्स के होश उड़े जा रहे हैं.

शहनाज गिल ने ब्लैक लेदर ड्रेस मे डब्बू रत्नानी के लिए दिए पोज, Photos देख उड़े फैन्स के होश
शहनाज गिल की लेटेस्ट फोटोज वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कभी ईद कभी दीवाली में अपने फर्स्ट लुक को लेकर काफी चर्चा में हैं. वैसे, शहनाज गिल सुर्खियों में बने रहने का कभी कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. कभी अपनी ग्लैमरस तस्वीरें तो कभी अपने वीडियोज सोशल मीडिया में पोस्ट करके वे फैन्स से कनेक्ट होती ही रहती हैं. शहनाज गिल कई बार फेमस सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के फोटोशूट प्रोजेक्ट का हिस्सा बन चुकी हैं और एक बार फिर से जो लेटेस्ट फोटोशूट उन्होंने करवाया है, उसे देख फैन्स के होश उड़े जा रहे हैं.

शहनाज गिल ने डब्बू रत्नानी से फोटोशूट करवाने के बाद अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं, जिनमें उनकी खूबसूरती, उनका आत्मविश्वास और उनकी अदा देखने लायक है. इन तस्वीरों में शहनाज गिल ने छोटी ब्लैक ड्रेस पहन रखी है और अलग-अलग पोज में उन्होंने फोटोशूट करवाया है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- एक दिन या पहले दिन? आप करें फैसला (sic). शहनाज गिल के इन तस्वीरों को शेयर करने की देर थी कि इन पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़-सी आ गई.

शहनाज गिल की तस्वीरों पर फैन्स हार्ट और फायर इमोजी बनाकर खूब प्यार लुटा रहे हैं. फैन्स शहनाज को बेहद हॉट बता रहे हैं. कमेंट्स में किसी ने वॉव लिखा है तो किसी ने उन्हें रानी बता दिया है. एक फैन ने तो उन्हें सबसे जुदा और सुंदरता की असली मूरत भी करार दिया है. कुछ फैन्स ने उन्हें हमेशा सपोर्ट करने की बात भी लिखी है. शहनाज गिल अंतिम बार हौंसला रख में दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ दिखी थीं. बहुत जल्द वे सलमान खान के साथ हिंदी मूवी कभी ईद कभी दीवाली से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं.

इसे भी देखें :जाह्नवी कपूर जिम के बाहर हुईं स्पॉट

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill Photos, Shehnaaz Gill Latest Photos, Shehnaaz Gill Photoshoot, Shehnaaz Gill Photoshoot For Dabboo Ratnani, Dabboo Ratnani, Shehnaaz Gill Instagram, Shehnaaz Gill Viral Photos, Shehnaaz Gill In Black Leather Dress, Shehnaaz Gill News, Shehnaaz Gill Upcoming Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com