गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है. ताजा विवाद तब शुरू हुआ जब गोविंदा को मुंबई एयरपोर्ट पर नई एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया. रानी को गोविंदा की नई फिल्म की हीरोइन और अफवाहों में उनका नया साथ माना जा रहा है. 14 अगस्त को एयरपोर्ट पर दोनों ने फोटोग्राफर्स के सामने पोज दिए. गोविंदा रानी को सोलो तस्वीरें खिंचवाने के लिए भी कहते नजर आए. दोनों एक-दूसरे के साथ सहज दिखे. यह घटना गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर चल रही अटकलों के बीच हुई है.
क्या बोलीं सुनीता आहूजा
वहीं जब सुनीता आहूजा हाल ही में मुंबई में नजर आईं तो पैपराजी ने उनसे गोविंदा की फिल्म ‘रूपा' के प्रमोशन और रानी के साथ दिखने के बारे में पूछा. सुनीता ने बिना किसी झिझक के जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'पिक्चर बननी भी तो चाहिए. प्रमोशन पिक्चर बनने के बाद होता है. क्या बोलने का... बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है, शर्म तो आना चाहिए थोड़ा इसको. और स्टैंडर्ड तो होना चाहिए. तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, कपड़े तो ढंग के पहनो. हमलोगों को देखो क्या स्टाइल में चलते हैं. वेरी बैड, इसने दिमाग खो दिया है.'
सुनीत और गोविंगा का रिश्ता
सुनीता के इस कमेंट पर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आईं. कुछ ने उनकी साफगोई की तारीफ की तो कुछ ने कहा कि निजी बातें सार्वजनिक न करें. गोविंदा और सुनीता दशकों से शादीशुदा हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा होती रही है. इससे पहले भी सुनीता के आरोपों पर गोविंदा ने एएनआई से बातचीत में जवाब दिया था. उन्होंने कहा था कि सुनीता उन्हें प्यार से गालियां देती हैं और वे प्यार से स्वीकार करते हैं. उन्होंने सुनीता के परिवार में योगदान को भी स्वीकार किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं