विज्ञापन

देव आनंद का दिया एक मौका बना इस बच्चे के लिए आशीर्वाद, बने बॉलीवुड के सुपरस्टार, आज बेटी भी है टॉप एक्ट्रेस 

‘इंडियन आइडल’ में शत्रुघ्न सिन्हा ने देव आनंद के साथ जुड़ी मेंटरशिप की कहानी शेयर की और बताया कि उनका दिया मौका एक आशीर्वाद साबित हुआ. 

देव आनंद का दिया एक मौका बना इस बच्चे के लिए आशीर्वाद, बने बॉलीवुड के सुपरस्टार, आज बेटी भी है टॉप एक्ट्रेस 
बॉलीवुड के सुपरस्टार बने शत्रुघ्न सिन्हा
Social Media
नई दिल्ली:

म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के आने वाले एपिसोड में मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपने करियर के शुरुआती दिनों की दिल को छू लेने वाली यादें और दिग्गज दिवंगत एक्टर देव आनंद के साथ अपनी मेंटरशिप की यात्रा के बारे में बातें करते नजर आएंगे. शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि उनके फिल्मी सफर की असली शुरुआत देव आनंद की वजह से हुई थी. उन्होंने कहा, "मेरी जिंदगी की शुरुआत देव साहब के साथ ही हुई थी. उन्होंने मुझे सिर्फ मौका ही नहीं दिया, बल्कि अपना आशीर्वाद भी दिया. उन्होंने अपनी फिल्म 'प्रेम पुजारी' में मुझे काम दिया था. भले ही वह छोटा रोल था, लेकिन उसी भूमिका ने मुझे पहचान दिलाई और लोगों ने मेरी खूब तारीफ की."

पाकिस्तानी किरदार निभाना था

शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि फिल्म में उन्हें एक पाकिस्तानी किरदार निभाना था. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "फिल्म में 'फूलों के रंग से, दिल की कलम से' जैसा मशहूर गाना था. जब मैं उस फिल्म की शूटिंग के लिए गया और अपना संवाद बोला, तो वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगे. मेरे लिए वह पल बेहद खास था."

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढे़ं- तारक मेहता की शूटिंग करते समय फूट-फूटकर रोने लगे बाघा, मां की आई याद- देखें इमोशनल वीडियो

शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया, "देव साहब मेरे पास आए और निर्देशक के सामने कहा कि किसी से प्रभावित होना अच्छी बात है, किसी से उत्साह और ऊर्जा लेना भी अच्छी बात है और सीखना भी जरूरी है, लेकिन कभी किसी की नकल मत करना. अपनी मौलिकता और पहचान हमेशा बनाए रखना."

देव आनंद ने बजाई तालियां

उन्होंने कहा कि देव आनंद की यह बात उनके दिल में हमेशा के लिए बस गई. इसके बाद उन्होंने एक और दृश्य की शूटिंग की, जिसमें उन्हें एक लंबा संवाद बोलना था. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "जब मैंने वह शॉट पूरा किया तो सबसे ज्यादा जोरदार तालियां किसी और ने नहीं, बल्कि खुद देव आनंद ने बजाई थीं. वह कैमरे के सामने आए और पूरे दिल से मेरी हौसलाअफजाई की. उस दिन वह बेहद खुश थे."

शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी खुलासा किया कि बाद में उन्होंने देव आनंद के साथ एक और फिल्म 'गैम्बलर' में काम किया, जिसमें उन्हें फिर से एक छोटा, लेकिन अहम किरदार निभाने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि देव आनंद का मार्गदर्शन और उनका विश्वास उनके करियर की सबसे बड़ी पूंजी रहा है. 

शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में 

Latest and Breaking News on NDTV

Latest and Breaking News on NDTV

शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं, जिन्होंने कालीचरण, नसीब, काला पत्थर, दोस्त और जानी दुश्मन जैसी फिल्मों में काम किया. वहीं 70 से 80 के दशक में वह बॉलीवुड के जाने माने सुपरस्टार्स की गिनती में शुमार हो गए. जबकि उनका खामोश डायलॉग आज भी फैंस के बीच पॉपुलर हैं. शत्रुघ्न सिन्हा के नक्शे कदम पर उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी हैं, जो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. हाल ही में उनकी सिस्टम मूवी इन दिनों ओटीटी प्राइम वीडियो पर छाई हुई है. 

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान ने माफ किया इस फिल्म का 42 लाख का बिल, जो बनीं कम बजट में 80 करोड़ कमाने वाली मूवी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shatrughan Sinha, Bollywood, Entertainment, Dev Anand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com