विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2019

पीएम मोदी के 'हाउडी मोदी' इवेंट पर फिदा हुए शत्रुघ्न सिन्हा, अमित शाह के लिए Tweet कर कही यह बात

पीएम मोदी के 'हाउडी मोदी (Howdy Modi)' इवेंट पर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) भी फिदा नजर आ रहे हैं.

पीएम मोदी के 'हाउडी मोदी' इवेंट पर फिदा हुए शत्रुघ्न सिन्हा, अमित शाह के लिए Tweet कर कही यह बात
'हाउडी मोदी' पर फिदा हुए शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha)
  • 'हाउडी मोदी' पर फिदा हुए शत्रुघ्न सिन्हा
  • बॉलीवुड एक्टर ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया
  • शत्रुघ्न सिन्हा का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के 'हाउडी मोदी' (Howdy Modi) कार्यक्रम ने देश के साथ ही विदेशों का भी खूब ध्यान खींचा. इस समारोह में पीएम मोदी (PM Narendra Modi) को और करीब से जानने के लिए भारतीय और अमेरिकी मूल के करीब 50 हजार लोग मौजूद थे. 'हाउडी मोदी' (Howdy Modi) कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी को न सिर्फ लोगों से जुड़ने का बल्कि दो देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने का भी मौका मिला है. पीएम नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम को लेकर कई बॉलीवुड सितारों ने भी ट्वीट किया. हाल ही में इस कार्यक्रम पर एक्टर से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) भी फिदा नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस समारोह को लेकर ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

टीवी एक्ट्रेस के पति ने खींचे उनके बाल, तो मुक्का मारकर यूं लिया बदला

अपने ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने 'हाउडी मोदी' (Howdy Modi) कार्यक्रम की खूब तारीफ की, साथ ही कार्यक्रम को दो देशों के मजबूत संबंध बनाने का रास्ता भी माना. अपने ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने हाउडी मोदी को लेकर लिखा, "भारतीय-अमेरिकी दोस्ती शुरू करने का क्या शानदार तरीका है. यह समारोह दो राष्ट्रों और महान नेताओं की मजबूत दोस्ती का भी गवाह बनेगा." अपने ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे लिखा, "यह सब बहुत शानदार है. आखिरकार इस समारोह के जरिए दो देशों के नाम, काम, भविष्य, व्यापार, आंतरिक समझ और सहयोग विकसित होंगे."

Laal Kaptaan Trailer: सैफ अली खान का ये अंदाज उड़ा देगा होश, देखें सनसनीखेज ट्रेलर

फिल्म करने से पहले ही असल जिंदगी में 'विक्की डोनर' बन गए थे आयुष्मान खुराना, यूं खोला राज

कार्यक्रम के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने अपने ट्वीट में अमित शाह का भी जिक्र किया. ट्वीट में अमित शाह के बारे में लिखते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "यहां हमारे मास्टर रणनीतिकार गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करना भी जरूरी है, जिन्होंने इसे परफेक्ट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की. कुल मिलाकर यह शाम काफी शानदार रही."
 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Howdy Modi, Shatrughan Sinha, Howdy Modi Event, Shatrughan Sinha On Howdy Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com