विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2018

शशि थरूर की किताब 'Why I am a Hindu' पर बनने जा रही है वेब सीरीज, देखें Trailer

कांग्रेस के नेता शशि थरूर की किताब 'व्हाई आई एम अ हिंदू' (Why I am a Hindu) अब नए रूप में वेब सीरीज के जरिए दिखाए जाने वाली है.

शशि थरूर की किताब 'Why I am a Hindu' पर बनने जा रही है वेब सीरीज, देखें Trailer
कांग्रेस के नेता शशि थरूर की किताब 'व्हाई आई एम अ हिंदू'
  • शशि थरूर की बुक है 'व्हाई आई एम अ हिंदू'
  • अब वेब सीरीज के जरिए दिखालाया जाएगा
  • ट्रेलर हो चुका है रिलीज
नई दिल्ली: कांग्रेस के नेता शशि थरूर की किताब 'व्हाई आई एम अ हिंदू' (Why I am a Hindu) अब नए रूप में वेब सीरीज के जरिए दिखाए जाने वाली है. इसका ट्रेलर 'व्हाई आई एम अ हिंदू' के सोशल मीडिया पेज पर रिलीज किया जा चुका है. रिलीज हुए ट्रेलर में शशि थरूर किताबी भाषा को खुद अपने जुबान से बताते हुए नजर आ रहे हैं. शशि थरूर ट्रेलर में भारतीय संस्कृति, परंपरा, हिंदुओं की मान्यता, देवी-देवताओं, रीति-रिवाज समेत कई विषयों पर बात करते हुए दिखे. इस वेब सीरीज को फिल्म प्रोड्यूसर शीतल विनोद तलवार बना रही हैं. 

पंजाबी सिंगर मिस पूजा ने दी ऐसी मिसाल, देखकर गर्व से सिर ऊंचा कर लेंगे आप... देखें Video

देखें ट्रेलर-


वेब सीरीज की शो रनर शीतल तलवार ने शशि थरूर द्वारा लिखी गई किताब को हूबहू कैमरे पर उतारने का भरसक प्रयास किया है. वेब सीरीज में हिंदू धर्म का इतिहास व वर्तमान समय में हिंदू धर्म की गलत व्याख्या और दुरूपयोग के बारे में भी दिखलाया जाएगा.

'व्हाई आई एम अ हिंदू' को कई एपिसोड में इंडिया की अलग-अलग भाषाओं में दिखालाया जाएगा. प्रोड्यूसर के मुताबिक इसे अगले साल मार्च के आस-पास रिलीज करने की संभावना है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shashi Tharoor, Why I Am A Hindu, Web Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com