बॉलीवुड एक्टर फिल्मों के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं. कई एक्टर ऐसे हैं जो काफी वक्त से वर्क आउट करते हुए आ रहे हैं और खुद की फिटनेस को शानदार बना लिया है. उनमें से एक अभिनेता शरत सक्सेना भी हैं. शरत सक्सेना की गिनती बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में होती हैं. उन्होंने फिल्म मिस्टर इंडिया से लेकर बजरंगी भाईजान तक, अपने हर के किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी हैं. फिल्मों के अलावा शरत सक्सेना अपनी फिटनेस और बॉडी लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वह 73 साल के हैं, लेकिन इस उम्र में भी शरत सक्सेना खुद को फिट रखने के लिए जिम में जमकर पसीना बहाते हैं. अब इन दिनों उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. जिसमें शरत सक्सेना अपने डोले दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. अपने डोले की तस्वीर को दिग्गज अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है. शरत सक्सेना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह फैंस के लिए तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं.

उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में शरत सक्सेना को ब्लैक कलर की हाफ टी-शर्ट में देखा जा सकता है. तस्वीर में वह अपने डोले का साइज दिखाते नजर आ रहे हैं. जिसे देखकर आप भी सलमान खान के डोले को भी भूल सकते हैं. सोशल मीडिया पर शरत सक्सेना की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. अभिनेता के फैंस तस्वीर को पसंद कर रहे हैं और अभिनेता की फिटनेस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.
'दहाड़' का ट्रेलर लॉन्च: जानिए सोनाक्षी सिन्हा ने क्या कहा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं