Film Mahakali akshay khanna first look reveal: फिल्म हनुमान की सफलता के बाद, साउथ डायरेक्टर प्रशांत वर्मा अपने मोस्ट अवेटिड सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) का अगला प्रोजेक्ट दर्शकों के लिए जल्द ही लौट रहे हैं. इस बार प्रशांत दर्शकों को एक ऐसी रहस्यमयी और अलौकिक दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. क्योंकि आज के साइंस फिक्शन जमाने में पौराणिक कहानियों पर दांव खेलना रिस्क से कम नहीं है,
24 अगस्त संस्पेस से उठेगा पर्दा
अपने प्रोजेक्ट को लेकर हाल ही में आरकेडी स्टूडियोज (RKD Studios) ने सोशल मीडिया पर एक बेहद सस्पेंस से भरा पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि 24 अगस्त – द एंड बिगिन्स. इसके पोस्ट होते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया है और दर्शक कयास लगाए जा रहे हैं कि 24 अगस्त को बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर अक्षय खन्ना का शुक्राचार्य के रोल को आधिकारिक रूप से दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।
शुक्राचार्य के रूप में पहली झलक से क्रेजी हुए फैन
यह भी माना जा रहा है कि अपने चुने हुए किरदारों से लगातार दर्शकों को चौंकाने के लिए पहचाने जाने वाले अक्षय खन्ना ा लुक जबरदस्त देखने को मिलेगा. ‘धुरंधर' में अपने शानदार रोल के बाद उनका यह लुक फैंस के लिए बेहद चौकाने वाला रहेगा. वैसे शुक्राचार्य के रूप में उनका फर्स्ट लुक पहले ही काफी चर्चा में है. अब उनकी पहली झलक से दर्शकों का क्रेज कई गुना बढ़ने की उम्मीद है.
पढ़ें पोस्ट
24th August - THE END BEGINS!#Mahakali🔱 #PVCU@PrasanthVarma #AkshayeKhanna@PujaKolluru @sriyareddy #BhoomiShetty #RohitSaraf @khushsundar #RakeshBedi @samuthirakanip @jitin0804 #RajatKapoor #Nassar #MuraliSharma #Prudhviraj pic.twitter.com/DH9VcMJ52a
— RKD Studios (@RKDStudios) August 19, 2026
कौन है गुरू शुक्राचार्य
पुराणों के अनुसार असुरों के गुरु के रूप में गुरू शुक्राचार्य बड़े बुद्धिमान व्यक्तित्व रहे हैं. ऐसे में अक्षय खन्ना के जरिए निभाए जा रहे इस किरदार में उनकी गंभीरता देखने को मिल सकती है, वहीं, प्रशांत वर्मा का विजुअल ट्रीटमेंट इस किरदार को उनके सिनेमाई यूनिवर्स के अनुरूप और भी भव्य स्तर प्रदान करने की उम्मीद जगाता है.
24 अगस्त को आने वाली पहली झलक
‘महाकाली', ‘हनु-मान' के बाद प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म है. आरके दुग्गल द्वारा प्रस्तुत और रिवाज़ रमेश दुग्गल के प्रोडक्शन में आरकेडी स्टूडियोज़ के बैनर तले बन रही इस फिल्म के क्रिएटर प्रशांत वर्मा हैं, जबकि पूजा अपर्णा कोल्लुरु इसका निर्देशन कर रही हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ भूमि शेट्टी, रोहित सराफ और कई अन्य प्रमुख कलाकार नजर आनेवाले हैं. 24 अगस्त को आने वाली पहली झलक (First Glimpse) से दर्शकों को इस मोस्ट अवेटिड सिनेमैटिक यूनिवर्स की असली ताकत अंदाजा मिल जाएगा.
आपके लिए और भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं