विज्ञापन

दुनियाभर में Shakira के इस गाने का जलवा, 43 साल पुराने गाने ने भी दी कड़ी टक्कर, वर्ल्ड के 5 ट्रेंडिंग सॉन्ग

वर्ल्ड म्यूजिक चार्ट पर अनोखा ट्रेंड देखने को मिला. इस दौरान फीफा वर्ल्ड कप के ऑफिशियल एंथम डाई डाई ने पहला नंबर भले ही हासिल किया हो. लेकिन इस दौरान माइकल जैक्सन के क्लासिक और जस्टिन बीबर के पुराने गानों ने भी टॉप-5 में जगह बनाई है.

दुनियाभर में Shakira के इस गाने का जलवा, 43 साल पुराने गाने ने भी दी कड़ी टक्कर, वर्ल्ड के 5 ट्रेंडिंग सॉन्ग
दुनिया में ट्रेंड कर रहे ये 5 गाने, शकीरा , माइकल जैक्सन और बीटीएस का नाम शामिल
नई दिल्ली:

दुनिया के म्यूजिक चार्ट्स पर नए और क्लासिक दोनों तरह के गानों का दबदबा देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट ग्लोबल ट्रेंड्स में जहां नए रिलीज हुए ट्रैक तेजी से म्यूजिक लवर्स की पसंद बनते जा रहे हैं, वहीं कुछ क्लासिक हिट्स भी एक बार फिर लिस्नर्स की प्लेलिस्ट में वापसी कर रहे हैं. इस दौरान अलग-अलग देशों, भाषाओं और म्यूजिक जॉनर के आर्टिस्ट एक ही लिस्ट में जगह बना रहे हैं. फीफा वर्ल्ड कप के ऑफिशियल गाने से लेकर के-पॉप, पॉप और क्लासिक पॉप तक कई गाने सोशल मीडिया, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स और म्यूजिक चार्ट्स पर छाए. 

Shakira का डाई डाई (Dai Dai)

फीफा वर्ल्ड कप के ऑफिशियल एंथम डाई डाई (Dai Dai) ने बिलबोर्ड ग्लोबल चार्ट पर नंबर-1 स्थान हासिल किया है. शकीरा और बर्ना बॉय का ये ट्रैक टूर्नामेंट के रोमांच के बीच दुनियाभर के स्टेडियमों, सोशल मीडिया और फैंस की प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा बन चुका है. दमदार बीट्स और एनर्जी से भरपूर गाने ने इसे इस समय दुनिया के सबसे बड़े हिट्स में शामिल कर दिया है. शकीरा के यूट्यूब चैनल पर गाने को अब तक 36 करोड़ से व्यूज मिल चुके हैं. 

ये भी पढे़ं- अक्षय कुमार की वो फिल्म, जहां शूटिंग के वक्त महाकाल के मंदिर में हुआ चमत्कार, डायरेक्टर ने कहा- नहीं थी उम्मीद

BTS का स्विम (Swim)

के-पॉप सुपरस्टार बीटीएस (BTS) का स्विम भी इस हफ्ते दुनियाभर में खूब सुना जा रहा है. दुनियाभर में बैंड की मजबूत फैन फॉलोइंग के चलते यह गाना स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. इसकी शानदार धुन और इमोशनल प्रेजेंटेशन लिस्नर्स को आकर्षित कर रही है. 

Ariana Grande का हेट देट आई मेड यू लव मी (Hate That I Made You Love Me)

पॉप स्टार एरियाना ग्रांडे (Ariana Grande) का 'हेट देट आई मेड यू लव मी' भी इस हफ्ते ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है. अपनी दमदार सिंगिंग और इमोशनल अंदाज के लिए मशहूर एरियाना ने इस ट्रैक में रिश्तों की उलझी हुई भावनाओं को शानदार तरीके से पेश किया है. सोशल मीडिया पर इस गाने से जुड़े कई वीडियो और रील्स भी तेजी से वायरल हो रहे हैं.

माइकल जैक्सन का बिली जीन (Billie Jean) 

म्यूजिक की दुनिया के सबसे बड़े क्लासिक्स में शुमार बिली जीन एक बार फिर लोगों की पसंद बन गया है. माइकल जैक्सन का ये एवरग्रीन ट्रैक नई जनरेशन के बीच भी काफी पॉपुलर है. डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और शॉर्ट वीडियो कंटेंट के जरिए यह आइकॉनिक ट्रैक फिर से ट्रेंड कर रहा है.

Justin Bieber का ब्यूटी एंड अ बीट (Beauty and a Beat) 

जस्टिन बीबर और निकी मिनाज का सुपरहिट गाना 'ब्यूटी एंड अ बीट' भी इस हफ्ते ट्रेंडिंग सांग्स की लिस्ट में शामिल है. रिलीज के सालों बाद भी इसकी एनर्जेटिक बीट्स और केची ट्यून इसे पार्टी प्लेलिस्ट का मजबूत दावेदार बनाए हुए हैं. 

ये भी पढे़ं- बॉबी देओल की फिल्म ने 3 दिन में कमाए 173 करोड़, कभी था शराब की लत और करियर का बुरा दौर, बेटों ने बदली जिंदगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Billboard Global Trending Songs, Dai Dai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com