विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2022

आइफा अवॉर्ड में Shah Rukh ने Aishwarya को लेकर किया था ऐसा मजाक, दर्शकों ने जमकर लगाए थे ठहाके

आइफा अवॉर्ड 2000 में ऐश्वर्या को फिल्म हम दिल दे चुके के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला था.

आइफा अवॉर्ड में Shah Rukh ने Aishwarya को लेकर किया था ऐसा मजाक, दर्शकों ने जमकर लगाए थे ठहाके
आइफा अवॉर्ड 2000 के दौरान शाहरुख के साथ एंजलिना
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर शाहरूख खान और एंजेलिना जोली का एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो वर्ष 2000 में आईफा समारोह का है. दोनों बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड होस्ट कर रहे थे, जबकि पूरे कार्यक्रम को युक्ता मुखी और अनुपम खेर ने होस्ट किया था. यह समारोह लंदन में मिलेनियम डोम में आयोजित किया गया था.  इस मौके पर अवॉर्ड संजय लीला भंसाली की हम दिल दे चुके सनम को मिला, फिल्म में ऐश्वर्या राय को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला, जबकि फिल्म को बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट डायलॉग, बेस्ट कोरियोग्राफी जैसे कई अवॉर्ड्स मिले. 

शाहरुख और एंजेलिना मंच पर हाथों में हाथ डाले आए और शाहरुख ने कहा, 'गुड इवनिंग, एक बार फिर. यह वास्तव में, वास्तव में अच्छा है. और हां, अब और भी, क्योंकि मैं एंजेलीना के साथ हूं. इस पर एंजेलिना  ने स्माइल किया और कहा, "नमस्ते, भारत."

शाहरुख ने अवॉर्ड के लिए विजेता की घोषणा की, लेकिन ऐश्वर्या इसमें शामिल नहीं हो सकीं. भंसाली ने उनकी ओर से अवॉर्ड ले लिया, लेकिन इससे पहले कि वह स्टेज से चल पाते, शाहरुख ने अपनी ट्रेडमार्क आकर्षण के साथ उन्हें वापस बुला लिया. उन्होंने कहा, "हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि एंजेलीना को पता चले कि यह ऐश्वर्या राय नहीं है." उनके इतना कहते वहां उपस्थित सभी लोग हंसने लगे. 

बता दें कि शाहरुख और ऐश्वर्या ने देवदास, जोश और मोहब्बतें जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. वह 2017 में एंजेलीना के एक्स हसबैंड ब्रैड पिट के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुए, जिसमें दोनों करियर पर चर्चा करते नजर आए.  

ये VIDEO भी देखें : अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह पायलटों के साथ पोज देते नजर आए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai Daughter, Aishwarya Rai Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai 5 Most Stylish Photos, Aishwarya Rai 5 Most Beautiful Photos, Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Marriage, Aishwarya Rai Movies, Aishwarya Rai Photo Video, Aishwarya Rai Viral Dance Video, Aishwarya Rai Viral Photos, Aishwarya Rai Viral Post, Aishwarya Rai Viral Video, Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Fan, Shah Rukh Khan Films, Shah Rukh Khan Movies, Shah Rukh Khan Upcoming Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com