विज्ञापन

पुष्पा की एक्ट्रेस ने 200 लोगों के सामने इस हीरो को किया था Kiss, अब 26 फरवरी को उसी से करने जा रही शादी

रश्मिका मंदाना का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस इंटरव्यू में रश्मिका ने अपने पहले किसिंग सीन को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया था.

पुष्पा की एक्ट्रेस ने 200 लोगों के सामने इस हीरो को किया था Kiss, अब 26 फरवरी को उसी से करने जा रही शादी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी कर रहे हैं
Social Media
नई दिल्ली:

रश्मिका मंदाना इस वक्त अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. लेकिन इस बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में है. दरअसल इस फिल्म में उन्होंने अपने हीरो के साथ एक किसिंग सीन किया था. वही हीरो आज उनका पति बनने जा रहा है. हम बात कर रहे हैं साल 2018 में आई फिल्म गीत गोविंदम की. ये रश्मिका और विजय की साथ में पहली फिल्म थी और कमाल की बात ये है कि इस फिल्म में रश्मिका ने पहला किसिंग सीन दिया था. ये सीन विजय देवरकोंडा के साथ ही था. रश्मिका ने सेट पर पूरे क्रू की मौजूदगी में विजय के साथ ये किसिंग सीन किया था.

एक पुराने इंटरव्यू में (जो अब वायरल हो रहा है) रश्मिका ने कहा था, “मेरा पहला ऑन-स्क्रीन किस गीता गोविंदम में ही था. पहली बार ऐसा कुछ करने में पता नहीं चलता कि कैसे होगा . ये को-एक्टर के साथ है. मेरे लिए किस बहुत पर्सनल और इंटिमेट चीज है. सेट पर 200 लोग देख रहे थे और मैं सोच रही थी – ये कैसे? लेकिन मुझे लगता है विजय को भी वैसा ही फील हो रहा था. हम दोनों एक-दूसरे को देखकर समझ रहे थे कि ये मुश्किल है. फिल्म में हम मैरिड कपल थे तो ये सीन मैरिज के बाद के बाद का था. वो मेरा पहला किसिंग सीन था और ये मेरे लिए बहुत शॉकिंग था.”

यह भी पढ़ें: O Romeo Box Office Collection Day 12: सितारों की फीस भी नहीं वसूल पाई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', जानें किस एक्टर ने बटोरे थे कितने करोड़

रश्मिका का ये इंटरव्यू और स्टेटमेंट अब इसलिए वायरल हो रहे हैं क्योंकि लंबे समय तक चर्चा में रहने के बाद ये कपल फाइनली शादी के बंधन में बंध रहा है. अभी तक इन्होंने रिश्ते की खबर कनफर्म नहीं की थी लेकिन शादी की अनाउंसमेंट इतने खास तरीके से की फैन्स का दिल जीत लिया. अब गीत गोविंदम का वो रील लाइफ जादू रियल लाइफ में देखने को मिल रहा है. 

गीता गोविंदम में शुरू हुई केमिस्ट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया था. फिल्म में विजय का किरदार गीता से प्यार करता है, झगड़े होते हैं, फिर समझौता और आखिर में वो खूबसूरत पल जहां दोस्ती प्यार में बदल जाती है. वो किस सीन न सिर्फ फिल्म का सबसे यादगार मोमेंट था, बल्कि दोनों की असल जिंदगी की बॉन्डिंग की शुरुआत भी मानी जाती है. फैंस इसे ‘दोस्ती से प्यार तक का सफर' कहते हैं. 

यह भी पढ़ें: कैटरीना कैफ मां बनने के बाद पहली बार पैपराजी के कैमरे में हुईं कैद, चेहरे पर मास्क लेकिन आंखों की चमक ने दिखा दी दिल की खुशी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda, South Industry Couple, Wedding, Udaipur, Rashmika Mandanna Instagram, Rashmika Mandanna Movies, Rashmika Mandanna News, Rashmika Mandanna Love Story, Rashmika Mandanna Kissing Scene, Rashmika Mandanna Vijay Devarkonda Kissing Scene, Rashmika Mandanna Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com