विज्ञापन

कैटरीना कैफ मां बनने के बाद पहली बार पैपराजी के कैमरे में हुईं कैद, चेहरे पर मास्क लेकिन आंखों की चमक ने दिखा दी दिल की खुशी

Katrina Kaif मां बनने के बाद पहली बार पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं. उनका ग्लो और चेहरे की खुशी देखकर फैन्स तारीफ करते नहीं थक रहे और उन्हें देखकर बेहद खुश हैं.

कैटरीना कैफ मां बनने के बाद पहली बार पैपराजी के कैमरे में हुईं कैद, चेहरे पर मास्क लेकिन आंखों की चमक ने दिखा दी दिल की खुशी
कैटरीना कैफ का ग्लो देख फैन्स हो गए खुश
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर कैटरीना कैफ बेटे विवान को जन्म के बाद पहली बार पैपराजी के कैमरों में कैद हुईं. कैटरीना ने 7 नवंबर 2025 को बेटे को जन्म दिया. इसके बाद से विक्की कौशल को अकेले ही अलग-अलग इवेंट्स और मौकों पर देखा गया लेकिन कैटरीना पब्लिक अपीयरेंस से दूर  थीं. मंगलवार 24 फरवरी को नई-नई मां बनीं कैटरीना फाइनली पैप्स के फ्रेम में आ ही गईं. यह देखकर फैंस खासे खुश हो गए.

कहां सैर-सपाटे को निकली थीं कैटरीना

कैटरीना सेलिब्रिटी पिलाटे ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला के साथ बाहर निकली थीं. एक्टर ने एक सिंपल ब्लैक जैकेट पहनी थी और अपने बालों को पोनीटेल में बांधा हुआ था. उन्होंने अपनी कार के अंदर बैठकर फैंस को हाथ हिलाया और कैमरों के लिए स्माइल दी. हालांकि उन्होंने पैपराजी के लिए अपना मास्क नहीं हटाया. कैटरीना का ये वीडियो रेडिट पर सामने आया, जिसमें फैंस ने कहा कि वह ग्लो कर रही हैं और बेहद खुश दिख रही हैं. एक कमेंट में लिखा था, "भले ही उन्होंने अपना मास्क पहना हुआ है, मैं महसूस कर सकती हूं कि वह सच में खुश हैं." एक ने कमेंट किया, “ओह, वह बहुत खुश लग रही हैं... उनकी स्किन और ग्लो देखो.” 

Katrina Kaif papped the first time since July 2025 and after welcoming her son Vihaan
by u/Naive_Cause8984 in BollyBlindsNGossip

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने कब की शादी

कुछ टाइम सीक्रेटली एक दूसरे को डेट करने के बाद विक्की और कैटरीना ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में एक छोटी लेकिन ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में शादी करके रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया. अपनी शादी के चार साल बाद, कपल ने 7 नवंबर 2025 को अपने पहले बच्चे, बेटे विहान का स्वागत किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह खुशी की खबर शेयर करते हुए लिखा, “हमारी खुशियों का बंडल आ गया है. बहुत सारे प्यार और आभार के साथ, हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं.”

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Vicky Kaushal, Pregnancy Glow, Vihaan Kaushal, Katrina Kaif First Public Appearance After Pregnancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com