विज्ञापन

ग्राउंड में बैठते थे शाहरुख तो बिग बी करते थे ये काम, 8 महीने कथक- भरतनाट्यम सीखने के बाद मिला रोल, प्रीती झांगियानी ने बताया'मोहब्बतें'से जुड़े मजेदार किस्से

एक्ट्रेस प्रीति झंगयानी ने कहा कि शाहरुख खान बहुत ही डाउन टू अर्थ हैं. 'मोहब्बतें' के शूट के दौरान वह ग्राउंड में बैठे रहते थे. इसके अलावा अमिताभ बच्चन हम यूथ के साथ समय बिताना पसंद करते थे.

ग्राउंड में बैठते थे शाहरुख तो बिग बी करते थे ये काम, 8 महीने कथक- भरतनाट्यम सीखने के बाद मिला रोल, प्रीती झांगियानी ने बताया'मोहब्बतें'से जुड़े मजेदार किस्से
ग्राउंड में बैठते थे शाहरुख तो बिग बी करते थे ये काम
नई दिल्ली:

फिल्म मोहब्बतें (Mohabbatein) साल 2000 की ब्लॉकबस्टर फिल्मो में से एक थी. फिल्म 27 अक्टूबर 2000 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म से बॉलीवुड को नए एक्टर्स मिले, जिसमें उदय चोपड़ा, शमिता शेट्टी, प्रीती झंगयानी जैसे एक्टर्स का नाम शामिल है. इस फिल्म में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय लीड किरदार में नजर आए थे. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसको आदित्य चोपड़ा ने निर्देशित किया था. फिल्म एक गुरुकुल प्रधान नारायण शंकर की कहानी पर आधारित थी, जो एक संस्थान चलाते हैं और उस संस्थान में प्रेम को प्रतिबंधित करके रखे हुए हैं. फिल्म के गाने इतने हिट हुए थे कि आज भी लोग इनको सुनना पसंद करते हैं. हाल ही में इस फिल्म की एक्ट्रेस प्रीति झंगयानी (Preeti Jhangiani) ने  NDTV से बात की और पुरानी यादों को ताजा किया. इसके अलावा उन्होंने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, और ऐश्वर्या राय के बारे में काफी कुछ कहा.

यह भी पढ़ें- पहली ही फिल्म से रातों रात स्टार बनी यह बच्ची, 'दिलजले'से शुरू हुई लव स्टोरी, फिर इस तरह हेमा मालिनी की भतीजी बनी जूही चावला की देवरानी

आदित्य चोपड़ा सही स्टार

प्रीति ने कहा कि इन दिनों मैं रेसलिंग की दुनिया में काफी व्यस्त हूं. आज के दौर में सोशल मीडिया पर 2 मिलियन व्यूज क्रॉस कर चुके हैं. हम अपनी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं. मैं और मेरे हस्बैंड हमारी रेसलिंग टीम को भारत के हर एक शहर में लेकर जा रहे हैं. हम खेल को बहुत बढ़ावा दे रहे हैं. आज के समय हमारे खिलाडियों की दुनिया बदल गई है. काफी खिलाड़ी हैं, जो अपने खेल से घर चला रहे हैं और अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं. एक समय था जब हमारे खिलाड़ियों के परिवार उनको आने नहीं देते थे और आज वो समय आ गया है कि वही लोग गांव में बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगा रहे हैं और गांव में हमारा खेल देख रहे हैं. हमने रेसलिंग एकेडमी भी खोली हैं. हम खिलाड़ियों को इंटरनेशनल लेवल पर भी लेकर जा रहे हैं.  मैं इन दिनों काफी ओटीटी शोज की स्क्रिप्ट पढ़ रही हूं. अगर अपनी फिल्म मोहब्बतें की बात करूं तो अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के साथ काम करना मेरे लिए सपने जैसा था. मुझे लगता है कि इस फिल्म के सही स्टार तो आदित्य चोपड़ा हैं और वह हमेशा ही रहेंगे. पूरी फिल्म उनकी सोच और मेहनत है और उनकी मेहनत की वजह से हम सभी ने मेहनत की. मैंने 8 महीनों तक कथक और भरतनाट्यम सीखा. इसके अलावा थिएटर ट्रेनिंग, डिक्शन और हर चीज पर काम किया है. यह सब आदित्य चोपड़ा की वजह से हुआ.

यह भी पढ़ें: 'सुशांत सिंह राजपूत की तरह मेरी बहन ने...' संचिता उगले के भाई ने एक्टर की मौत से जोड़े बहन के सुसाइड के तार

शाहरुख खान के बारे में ये कहा

एक्ट्रेस ने कहा कि शाहरुख खान बहुत ही चार्मिंग और इंटेलिजेंट हैं. वह किसी भी विषय पर आपके साथ बात कर सकते हैं. उनकी जो डाउन टू अर्थ पर्सनालिटी है, उसके बारे में क्या कहूं. शूट के दौरान शाहरुख खान ग्राउंड पर बैठे रहते थे और सब से बात करते थे. अमिताभ बच्चन जी हमसे कहते थे कि मैं आप सभी यूथ के साथ बैठूंगा और आप सभी की बातें सुनूंगा. अमिताभ बच्चन जी सेट पर सबसे पहले आते थे, अपने काम के लिए उनकी इतनी मेहनत तारीफे काबिल है. आज शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जी इसी वजह से एक मुकाम पर पहुंचे हैं. ऐश्वर्या राय जैसी फिल्म में हैं वह उतनी ही रियल लाइफ में स्वीट हैं. शूट के वक्त उन्होंने हमको बहुत सपोर्ट किया था. मैं बस यही कहूंगी कि सबके साथ काम करके बहुत मजा आया और इतना अच्छा एक्सपीरियंस कभी हो ही नहीं सकता. मैंने अभी तक उस फिल्म के बराबर किसी भी फिल्म में मेहनत नहीं की थी. बता दें, प्रीति ने इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Preeti Jhangiani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com