5 साल के हुए शाहरुख-गौरी के बेटे अबराम खान
नई दिल्ली:
सुपरस्टार शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान 5 साल के हो चुके हैं. बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में गिने जाने वाले अबराम खान ने रविवार को अपना पांचवां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर शाहरुख (52) ने अपने छोटे बेटे की तस्वीर साझा की जिन्हें वह अपना 'सनशाइन' कहते हैं. तस्वीर साझा करते हुए शाहरुख खान ने लिखा कि बच्चों को अपनी खुद की आवाज सुननी चाहिए और अपने सपनों पर भरोसा रखना चाहिए.
5 साल का हुआ शाहरुख खान का बेटा, देखें अबराम खान के 5 सबसे Cute Videos
शाहरुख ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "मेरा सनशाइन आज पांच साल का हो गया लेकिन वह सोचता है कि वह नौ साल का है. अगर आप उससे मिलें तो कृपया उसे यह न बताएं. बच्चों को अपनी खुद की आवाज सुननी चाहिए, अपनी बात कहनी चाहिए और अपने छोटे-छोटे सपनों पर विश्वास करना चाहिए. और हां, अपने पापा को बार-बार गले लगाना चाहिए."
शाहरुख खान ने बेटी सुहाना को दी इजाजत, बोले- अब कानूनी तौर पर कर सकती हो ये काम...
अबराम का जन्म 27 मई, 2013 को हुआ था. अबराम की उम्र सिर्फ 5 साल है, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है. शाहरुख को अक्सर अबराम के साथ देखा जाता है, ऐसे मौकों पर लोगों की निगाहों शाहरुख पर कम और अबराम पर ज्यादा होती हैं. बता दें, अबराम के जन्मदिन के मौके पर उनकी मां गौरी खान ने बेटे के साथ दो क्यूट तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें बधाई दी है.
गौरतलब है कि शाहरुख ने गौरी छिब्बर (अब खान) से 25 अक्टूबर, 1991 को शादी की थी. जोड़ी के बड़े बेटे आर्यन का जन्म 1997 में हुआ. 2000 में शाहरुख-गौरी ने बेटी सुहाना का स्वागत किया. शाहरुख ने मई 2013 में सरोगेसी के जरिए बेटे अबराम के पैदा होने की घोषणा की थी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Video: पत्नी गौरी संग फोटो खिंचवा रहे थे शाहरुख, तभी कुछ ऐसा करता नजर आया ये शख्स...
शाहरुख ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "मेरा सनशाइन आज पांच साल का हो गया लेकिन वह सोचता है कि वह नौ साल का है. अगर आप उससे मिलें तो कृपया उसे यह न बताएं. बच्चों को अपनी खुद की आवाज सुननी चाहिए, अपनी बात कहनी चाहिए और अपने छोटे-छोटे सपनों पर विश्वास करना चाहिए. और हां, अपने पापा को बार-बार गले लगाना चाहिए."
शाहरुख खान ने बेटी सुहाना को दी इजाजत, बोले- अब कानूनी तौर पर कर सकती हो ये काम...
अबराम का जन्म 27 मई, 2013 को हुआ था. अबराम की उम्र सिर्फ 5 साल है, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है. शाहरुख को अक्सर अबराम के साथ देखा जाता है, ऐसे मौकों पर लोगों की निगाहों शाहरुख पर कम और अबराम पर ज्यादा होती हैं. बता दें, अबराम के जन्मदिन के मौके पर उनकी मां गौरी खान ने बेटे के साथ दो क्यूट तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें बधाई दी है.
18 साल की हुईं शाहरुख खान की बेटी, सुहाना के बर्थडे पर देखें अब तक की चुनिंदा Photos
गौरतलब है कि शाहरुख ने गौरी छिब्बर (अब खान) से 25 अक्टूबर, 1991 को शादी की थी. जोड़ी के बड़े बेटे आर्यन का जन्म 1997 में हुआ. 2000 में शाहरुख-गौरी ने बेटी सुहाना का स्वागत किया. शाहरुख ने मई 2013 में सरोगेसी के जरिए बेटे अबराम के पैदा होने की घोषणा की थी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Abram Khan, Shah Rukh Khan, Gauri Khan