विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2023

द कपिल शर्मा शो में जाकर फिल्म 'पठान' का प्रमोशन नहीं करेंगे शाहरुख खान, किंग खान ने बताई ये वजह

इस बार शाहरुख खान द कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म पठान का प्रमोशन करने के लिए नहीं जाने वाले हैं. इस बात की खुलासा किंग खान ने खुद सोशल मीडिया पर किया है.

द कपिल शर्मा शो में जाकर फिल्म 'पठान' का प्रमोशन नहीं करेंगे शाहरुख खान, किंग खान ने बताई ये वजह
द कपिल शर्मा शो में जाकर फिल्म 'पठान' का प्रमोशन नहीं करेंगे शाहरुख खान
नई दिल्ली:

कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में हर हफ्ते फिल्मी सितारे और देश की कई बड़ी हस्तियां आती रहती हैं. यह फिल्म सितारे द कपिल शर्मा शो की टीम के साथ काफी मस्ती-मजाक करते रहते हैं. बहुत बार यह फिल्मी सितारे अपनी फिल्मों का जमकर प्रमोशन भी करते रहते हैं. लेकिन इस बार शाहरुख खान द कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म पठान का प्रमोशन करने के  लिए नहीं जाने वाले हैं. इस बात की खुलासा किंग खान ने खुद सोशल मीडिया पर किया है. 

शाहरुख खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं वह अक्सर ट्विटर पर अपने फैंस से रूबरू होने के लिए #AsKSRK सेशन भी चलाते रहते हैं. इस सेशन में फैंस शाहरुख खान से कई सवाल भी करते हैं. अब एक फैन ने किंग खान से पूछा है कि वह द कपिल शर्मा शो में इस बार नजर आएंगे या नहीं. फैन ने अपने कमेंट में लिखा, सर कपिल शर्मा (शो) में नहीं आ रहे हैं क्या इस बार ? फैन के इस सवाल पर शाहरुख खान ने कंफर्म किया है कि वह द कपिल शर्मा शो में इस बार नहीं जाने वाले हैं. 

किंग खान ने अपने जवाब में लिखा, 'भाई सीधा मूवी हॉल में आऊंगा, वहीं मिलते हैं.' आपको फिल्म पठान की तो यह 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. बीते दिनों फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हुआ था. जिसमें शाहरुख खान का शानदार एक्शन अंदाज देखने को मिला था. इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में होंगे. वहीं उनका साथ डिंपल कपाड़िया, आशुतोष राणा और गौतम रोडे देंगे. फिल्म पठान में सलमान खान कैमियो किरदार में नजर आने वाले हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pathaan Advance Booking, Pathaan Housefull, Shah Rukh Khan, Kapil Sharma, The Kapil Sharma Show, Pathaan Booking, Pathaan Actor Shah Rukh Khan, Pathaan Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com