विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2022

शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने सिर्फ एक दिन में डिजाइन किया इस डायरेक्टर का आलीशान घर, किंग खान की पत्नी को करनी पड़ी इतनी मेहनत

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान जहां एक तरफ अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतते रहते हैं, वहीं उनकी पत्नी गौरी खान अपनी खूबसूरत होम डिजाइनिंग से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. गौरी खान एक चर्चित इंटिरियर डिजाइनर हैं.

शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने सिर्फ एक दिन में डिजाइन किया इस डायरेक्टर का आलीशान घर, किंग खान की पत्नी को करनी पड़ी इतनी मेहनत
शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने सिर्फ एक दिन में डिजाइन किया इस डायरेक्टर का आलीशान घर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान जहां एक तरफ अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतते रहते हैं, वहीं उनकी पत्नी गौरी खान अपनी खूबसूरत होम डिजाइनिंग से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. गौरी खान एक चर्चित इंटिरियर डिजाइनर हैं. वह अब तक कई फिल्मी सितारों के घरों और ऑफिस को डिजाइन कर चुकी हैं. बीते दिनों गौरी खान फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर को डिजाइन करने की वजह से चर्चा में थीं. अब किंग खान की पत्नी ने एक मशहूर डायरेक्टर के घर को डिजाइन किया है. 

यह डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि कबीर खान हैं. इस बात की जानकारी खुद गौरी खान ने दी है. दरअसल गौरी खान इन दिनों एक सीरीज लेकर आई है, जिसका नाम ड्रीम्स होम्स है. इस सीरीज में वह कई हस्तियों के घर और ऑफिस को कैसे डिजाइन करती हैं, इसके बारे में बताती हैं. अपने सीरीज के अगले एपिसोड में गौरी खान डायरेक्टर कबीर खान के घर को डिजाइन करती हुई नजर आएंगी. इस एपिसोड से जुड़ा गौरी खान ने एक वीडियो प्रोमो सोशल मीडिया पर जारी किया है. 

गौरी खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ड्रीम्स होम्स के लेटेस्ट एपिसोड का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह करीब खान से बात करती दिखाई दे रही हैं. साथ ही गौरी खान यह बताती हैं, उन्होंने कबीर खान के घर को सिर्फ एक दिन में डिजाइन किया था. जो उनके लिए बेहद मुश्किल काम था. सोशल मीडिया पर गौरी खान का यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है. उनके फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

ऐश्वर्या राय बच्चन एयरपोर्ट ब्लैक ड्रेस में आईं नज़र, लगी बेहद खूबसूरत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gauri Khan, Shah Rukh Khan, Gauri Khan Home Designing, Kabir Khan, Director Kabir Khan, Gauri Khan Dreams Homes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com