विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2024

कपिल शर्मा के शो में जमकर उड़ा सलमान खान और शाहरुख खान का मजाक, वीडियो देख फैंस बोले- भाईजान ना देख लें बस

नेटफ्लिक्स शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के पहले सीजन के फिनाले एपिसोड में शाहरुख खान और सलमान खान की मिमिक्री करते हुए सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक नजर आए.

कपिल शर्मा के शो में जमकर उड़ा सलमान खान और शाहरुख खान का मजाक, वीडियो देख फैंस बोले- भाईजान ना देख लें बस
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में उड़ा SRK और सलमान खान का मजाक
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के पहले सीजन का आखिरी एपिसोड काफी दिलचस्प रहा क्योंकि शो में चंदू चैंपियन एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी मां और डॉग कटोरी के साथ पहुंचे थे. शो में काफी कॉमेडी देखने को मिली. लेकिन जब कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर ने सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान की मिमिक्री करनी शुरू की तो दर्शकों की हंसी नहीं रुकी. वहीं अब सोशल मीडिया शो की एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस कह रहे हैं कि भाईजान इसे ना देख लें. 

दरअसल, क्लिप में सुनील ग्रोवर सलमान खान के लुक और आवाज नजर आ रहे हैं. जबकि कृष्णा अभिषेक को शाहरुख खान के पठान लुक में देखा जा सकता है. वहीं कीकू शारदा राखी गुलजार बनकर करण अर्जुन को याद करते हुए नजर आ रहे हैं.  

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, सलमान खान देख लो. क्लिप पर फनी रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, वह सलमान खान से ज्यादा सलमान खान लग रहे हैं. दूसरे यूजर ने लिखा, सुनील ग्रोवर एआई से ज्यादा खतरनाक हैं. तूसरे यूजर ने लिखा, सुनील ग्रोवर अच्छे एक्टर हैं. नो चीप कॉमेडी, नो बॉडी शेमिंग, सिर्फ प्योर कॉमेडी. तीसरे यूजर ने लिखा, लेकिन सुनील शाहरुख खान ज्यादा अच्छे से करते. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Salman Khan, Sunil Grover, Krushna Abhishek The Great Indian Kapil Show, Kapil Sharma Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com