हाल ही में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपना लक्जरी स्ट्रीटवियर ब्रांड D'YAVOL X का कलेक्शन लॉन्च किया था, जिसके ऊंची कीमतों के बावजूद वह पूरा बिक गया था. हालांकि सोशल मीडिया पर इस कपड़ों की कीमतों को लेकर मीम्स वायरल हुए थे. लेकिन फैंस, फैमिली और दोस्तों ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था. इसी बीच जवान के पोस्टर रिलीज पर शाहरुख खान के आस्क एसआरके सेशन में फैंस ने किंग खान से ब्रांड के सस्ते कपड़े का कलेक्शन लॉन्च करने के लिए कहा, जिस पर उन्होंने भी रिएक्शन दिया है.
आस्क एसआरके सेशन में एक फैन ने पूछा कि "ये D'Yavol X के जैकेट थोड़ा सा 1000- 2000 वाले भी बना दो...वो वाले खरीदने में तो घर चला जाएगा #AskSRK, इस पर जवाब देते हुए शाहरुख खान ने लिखा, "ये D'Yavol X वाले लोग मुझे भी सस्ती नहीं बेच रहे... कुछ करता हूं..!! एक्टर के इस जवाब पर फैंस ने भी खूब रिएक्शन दिए हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Yeh D'Yavol X wale log mujhe bhi sasti nahi bech rahe….kuch karta hoon..!! #Jawan https://t.co/PLW9WUd6mg
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 6, 2023
आर्यन खान का लक्जरी ब्रांड कलेक्शन 30 अप्रैल को लॉन्च हुआ था, जिसमें हर एक जैकेट की कीमत 2,00,555 रुपये थी. हालांकि महंगी कीमत होने के बावजूद घंटों में ही यह पूरा कलेक्शन बिक गया, जो कि हैरानी वाली बात थी.
Ok thank u everyone. Some said my face not visible in #Jawan poster….so putting my face here….don't tell the director & producer. Love u all & hope to meet u in theatres on #7thSeptember2023 love u and bye pic.twitter.com/WvBnCVBsf5
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 6, 2023
गौरतलब है कि इस स्ट्रीटवियर कपड़ों के ब्रांड के एड को जहां आर्यन खान ने डायरेक्ट किया था तो वहीं इसमें वह खुद पिता शाहरुख खान के साथ एक्टिंग करते हुए दिखे थे. इस पर फैंस भी काफी एक्साइटेड हुए थे. इतना ही नहीं सेलेब्स करण जौहर, गौरी खान, सुहाना खान, आलिया भट्ट ने इस विज्ञापन पर अपना रिएक्शन दिया था, जिसके चलते सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी.
मैचिंग पैंट के साथ पेयर किए गए बैंड्यू में शानदार दिखीं दिशा पाटनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं