सिर्फ आमिर ही नहीं, अगर शाहरुख खान को परफेक्शनिस्ट कहा जाए तो गलत नहीं होगा. वे हर किरदार को इतनी गहराई से निभाते हैं कि छोटी-छोटी डिटेल्स पर भी खुद ध्यान देते हैं. हाल ही में निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने एक किस्सा शेयर किया है, जो शाहरुख की इस मेहनत और सोच का बेहतरीन उदाहरण है. विक्रमादित्य, जो संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में असिस्टेंट डायरेक्टर थे, उन्होंने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म के आखिरी सीन की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने एक ऐसा काम किया जिससे सब हैरान रह गए. उस सीन में शाहरुख का किरदार एक पेड़ के नीचे दम तोड़ देता है और पारो (ऐश्वर्या राय) दौड़ते हुए उनके पास आती है. तभी शाहरुख ने एक असिस्टेंट से शहद लाने को कहा.
मोटवानी बताते हैं कि किसी को समझ नहीं आया कि वे शहद का क्या करेंगे, लेकिन जब उन्हें शहद मिला तो उन्होंने उसे अपने चेहरे पर लगा लिया. उनका मकसद था कि मक्खियां उनके चेहरे पर बैठें, जिससे मौत के सीन को और ज्यादा रियल दिखाया जा सके, जैसे असली लाशों पर होता है. यह पूरी तरह से शाहरुख का खुद का आइडिया था, जिसने उस दृश्य की प्रभावशीलता को कई गुना बढ़ा दिया.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
विक्रमादित्य ने शाहरुख की तारीफ करते हुए कहा कि वे हमेशा सोचते रहते हैं कि किसी भी सीन को बेहतर कैसे बनाया जाए. वे न केवल परफॉर्मेंस में गहराई लाते हैं, बल्कि सेट पर मौजूद हर शख्स को खास महसूस करवाते हैं. देवदास, जो 2002 में रिलीज हुई थी, शाहरुख, ऐश्वर्या और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े सितारों से सजी थी. इस फिल्म ने 44 करोड़ की लागत से लगभग 100 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई की थी और एक मेमोरबल हिट बन गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं