विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2023

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की सगाई में फैमिली संग पहुंचे शाहरुख खान, गौरी के साथ आर्यन खान की फोटो देखकर फैंस बोले- फ्यूचर किंग

Shah Rukh Khan With Family At Ambani Celebration: सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी- राधिका मर्चेंट की सगाई में पहुंचे शाहरुख खान, वाइफ गौरी खान और बेटे आर्यन खान की एंट्री की फोटोज वायरल हो रही हैं.

अनंत अंबानी- राधिका मर्चेंट की सगाई में पहुंचे शाहरुख, गौरी और आर्यन खान
नई दिल्ली:

हर बार की तरह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की बीते दिन हुई सगाई में बॉलीवुड सितारे बतौर मेहमान एंट्री की. इनमें सारा अली खान से लेकर दीपिका पादुकोण ने महफिल लूटी. लेकिन शाहरुख खान की फैमिली संग की गई एंट्री ने पैपराजी और फैंस को खुश कर दिया है. सोशल मीडिया पर शाहरुख खान, वाइफ गौरी खान और बेटे आर्यन खान की एंट्री की फोटोज वायरल हो रही हैं. वहीं इन फोटोज को देखकर शाहरुख के फैंस अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

बीती देर रात शाहरुख खान ने फैमिली संग अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई पार्टी में एंट्री की. हालांकि वह पैपराजी के सामने फोटो क्लिक करवाने से बचते दिखे. वहीं लुक की बात करें तो वह ब्लैक कलर के कुर्ता सेट पहने नजर आए.

इस बार उनकी वाइफ गौरी खान और बेटे आर्यन ने एक साथ खूब फोटोज क्लिक करवाई. इस दौरान जहां गौरी खान क्रीम और सिल्वर कलर के हैवी लहंगे में दिखीं तो वहीं आर्यन खान ऑल ब्लैक लुक में बेहद डैशिंग लग रहे थे.

बता दें, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसकी चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है. वहीं फिल्म की बुकिंग शुरु हो गई है, जिसके चलते सभी फैंस फिल्म देखने को तैयार हैं. 

Anant Ambani, Radhika Merchant's Engagement: सगाई इवेंट में शामिल हुईं ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ और सारा अली खान, देखें तस्वीरें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahrukh Khan, Shahrukh Khan Ambani Party, Shahrukh Khan Gauri Khan, Gauri Khan, Aryan Khan, Aryan Khan Looks, Anant Ambani, Radhika Merchant, Anant Ambani Engagement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com