विज्ञापन
This Article is From May 03, 2023

लीजिए जवान को लेकर आ गया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानें कब रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म, क्या है स्ट्रेटजी

शाहरुख खान की फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म पठान की सफलता के बाद किंग खान के फैंस उनकी अगली फिल्म जवान को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

लीजिए जवान को लेकर आ गया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानें कब रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म, क्या है स्ट्रेटजी
शाहरुख खान की जवान को लेकर बड़ी खबर आई सामने
नई दिल्ली:

शाहरुख खान की फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म पठान की सफलता के बाद किंग खान के फैंस उनकी अगली फिल्म जवान को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. बीते दिनों इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर इस तरह की खबरें थीं कि शाहरुख खान की फिल्म जवान की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है. लेकिन अब यह बात कंफर्म हो गई है कि किंग खान की फिल्म की रिलीज डेट को अब नहीं बदला जाएगा. 

इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी है. तरण आदर्श की सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान के बारे में बड़ा अपडेट देते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में तरण आदर्श कहते हैं, अगले हफ्ते से फिल्म का कैंपेन शुरू होने वाला है. तो सब्र करिए दो जून को फिल्म आ रही है. यह कंफर्म है. अब तक किसी भी तरह का डेल बदलने की जानकारी नहीं है. क्योंकि मीटिंग चल रही हैं और सब कुछ तय है. '

आपको बता दें कि चार साल के बाद, शाहरुख खान ने पठान के तौर पर ऐसी फिल्म दी है जो संभवतः हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी हिट बन गई है और अब सभी की निगाहें मशहूर तमिल निर्देशक एटली द्वारा लिखित और निर्देशित थ्रिलर 'जवान' पर हैं. फिल्म की यूएसपी दोहरी भूमिका में शाहरुख खान हैं, और उनकी टक्कर तमिल सुपरस्टार विजय सेतुपति से है. 'जवान' में दीपिका पादुकोण और विजय के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा ​​और प्रियामणि भी हैं. फिल्म 2 जून को रिलीज होगी. 

क्या है मेट गाला, इसमें जाने के सेलेब्स कितना करते हैं भुगतान ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jawan Teaser, Jawan Release Date Conform Jawan Movie, Jawaan, Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Jawan, Shah Rukh Khan Movie Jawan, Jawan Trailer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com