शाहरुख खान सिनेमा के सुपरस्टार हैं. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं. उन पर फिल्माए गए गाने सदियों तक पसंद किए जाते रहेंगे. 34 साल पहले शाहरुख खान ने दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्म हिट हुई थी और अपनी पहली ही फिल्म से शाहरुख खान छा गए थे. 'दीवाना' के लिए उन्हें 'फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड' मिला था. 25 जून 1992 को रिलीज हुई अपनी पहली फिल्म 'दीवाना' में शाहरुख खान, दिव्या भारती के साथ नजर आए थे. राज कंवर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऋषि कपूर लीड रोल में थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और इसके बाद शाहरुख खान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. हालांकि आज हम फिल्म के उस गाने के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो उस दौर में सुपरहिट हुआ था और यह ताजगी भरा गाना आज भी फैंस के बीच लोकप्रिय है.
वह गाना है, कोई ना कोई चाहिए प्यार करने वाला. यह गाना विनोद राठौड़ ने गाया था. वही इसके लिरिक्स लिखे थे गीतकार समीर ने. संगीतकार नदीम-श्रवण थे. वहीं इस गाने को फिल्माया गया था शाहरुख खान और ऋषि कपूर पर और दिव्या भारती पर. यह गाना शाहरुख के करियर के लिए बेहद खास साबित हुआ.
यह भी पढ़ें - 35 साल पुराना अमिताभ बच्चन का गाना, पहले कहा गया 'अश्लील', बाद में बना ब्लॉकबस्टर, सुदेश भोसले की आवाज में अमर
फिल्म के बारे में
दीवाना 1992 में रिलीज हुई थी. यह एक रोमांटिक एक्शन फिल्म थी, जिसका निर्देशन राज कंवर ने किया था. यह उनकी पहली निर्देशित फिल्म थी. सागर सरहदी ने इसकी पटकथा लिखी है. फिल्म एक चुलबुली लड़की काजल (दिव्या भारती) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पति रवि के निधन के बाद विधवा हो जाती है. उसका जुनूनी प्रेमी राजा (शाहरुख खान) उसे अपना बना लेता है. दीवाना को समीक्षकों से खूब सराहना मिली और यह एक बड़ी हिट साबित हुई. यह उस वर्ष की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई. इसका साउंडट्रैक एल्बम चार्टबस्टर साबित हुआ और उस वर्ष का सबसे अधिक बिकने वाला साउंडट्रैक बन गया. 38वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में इसे 9 नामांकन प्राप्त हुए और इसने सर्वश्रेष्ठ पुरुष डेब्यू (शाहरुख खान) और सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू (दिव्या भारती) सहित 5 पुरस्कार जीते.
गाने के बोल
कोई ना कोई चाहिए प्यार करने वाला
कोई ना कोई चाहिए हम पर मरने वाला
दिल-ओ-जां लुटाएंगे, हम तो उसी पल
साथ में बिताएंगे शाम-ओ-सहर
उस चांद के टुकड़े को सीने से लगा लूंगा
उस रेशमी मुखड़े को आंखों में छुपा लूंगा
उस चांद के टुकड़े को सीने से लगा लूंगा
उस रेशमी मुखड़े को आंखों में छुपा लूंगा
दीवाना मुझ सा ना मिलेगा उसको
इस जमीं से ले के सारे आसमां तक
कोई ना कोई चाहिए प्यार करने वाला
कोई ना कोई चाहिए हम पे मरने वाला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं