विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2019

अबराम के साथ इस तरह दिवाली मनाएंगे शाहरुख खान, इंटरव्यू में किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने छोटे बेटे अबराम के साथ दिल्ली में एंजॉय करेंगे.

अबराम के साथ इस तरह दिवाली मनाएंगे शाहरुख खान, इंटरव्यू में किया खुलासा
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) बेटे अबराम के साथ दिल्ली में एंजॉय करेंगे दिवाली
  • शाहरुख अपने बेटे अबराम के साथ सेलिब्रेट करेंगे दिवाली
  • इंटरव्यू में कही ये बात
  • दिल्ली में दिवाली सेलिब्रेट करेंगे शाहरुख खान
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि वह किस तरह अपने बेटे अबराम (Abram) के साथ दिवाली मनाने वाले हैं. यूं तो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इस समय फिल्मों से दूर हैं और सभी फैन्स उनकी अपकमिंग फिल्म की एनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में, शाहरुख खान अपने बेटे अबराम के साथ दिल्ली आ गए हैं. इस बार शाहरुख अपने छोटे बेटे को दिल्ली की दिवाली दिखाना चाहते हैं. बॉलीवुड लाइफ रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान ने एक प्रेस इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने इस बात का जिक्र किया है.

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को लेकर खोले राज, ये वक्त उनके साथ एक्ट्रेस के लिए था सबसे खास- देखें Video

इंटरव्यू में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने कहा, 'मुझे यहां दिवाली सेलिब्रेट करना काफी अच्छा लगेगा. लेकिन मुंबई में कुछ पार्टियां हैं, जिनमें हमें शामिल होना पड़ेगा. यह अब रिवाज बन चुका है. इसलिए मुझे वापस जाना पड़ेगा. लेकिन यहां पर मैं दिवाली तक हूं और मेरा छोटा बेटा भी यहां है.' वहीं जब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से जब दिवाली प्लेन को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं अबराम (Abram) को सब जगह लेकर जाऊंगा और ये दिखाऊंगा कि दिल्ली में दिवाली कैसे मनाई जाती है.'

झील में यूं एंजॉय करती नजर आईं करिश्मा कपूर, Photo हुई वायरल

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने आगे कहा, 'मैं दिवाली, होली और दशहरा जैसे त्योहारों में काफी विश्वास करता हूं और दिल्ली में इन सभी त्योहारों को काफी अच्छे तरीके से सेलिव्रेट किया जाता है. शायद ऐसा केवल मैं सोचता हूं लेकिन अब वह इतना बड़ा हो गया है. मैं चाहता हूं कि अब अबराम यह खूब महसूस करें.'

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan And Abram, Shah Rukh Khan Son, Shah Rukh Khan Diwali, Abram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com