सलमान खान और शाहरुख खान ने अपने फैंस को ईद की बधाई दी है. सलमान और शाहरुख को बधाई देने के लिए उनके घऱ के आस पास फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. दोनों एक्टर्स ने इसकी झलक अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है. सलमान नेवी-ब्लू कुर्ता और पायजाना पहने हुए मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने आवास पर से फैंस को हाथ हिलाते हुए दिख रहे हैं. उनके आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर इकट्ठा हुए हजारों फैंस उन्हें बधाई देते दिखें. वहीं शाहरुख खान अपने आवास मन्नत की बालकनी से फैंस को ईद पर बधाई देते दिखे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
SRK ने अपने इंस्टा अकाउंट पर सेल्फी शेयर की है, जिसमें दिख रहा है कि उनके घर के आगे हजारों की भीड़ है. वहीं कुछ अन्य वीडियो में फैंस उनके घर की चाहरदिवारी पर चढ़ते हुए दिख रहे हैं. SRK द्वारा शेयर किए गए फोटो में वह नीले रंग की राउंड नेक टी-शर्ट पहने दिख रहे हैं. उन्होंने काला चश्मा भी पहना है और मुस्कुराए हुए फैंस को हाथ हिला रहे हैं. शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी ने भी वीडियो शेयर किया है, जिसमें मन्नत के बाहर भारी भीड़ दिख रही है. फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा है, ईद पर आप सभी से मिलकर अच्छा लगा…. अल्लाह आपको प्यार भरी खुशियां दें !!" बता दें कि तीन साल बाद एक्टर ने इस तरह अपनी बालकनी से ईद की बधाईयां दी है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म जीरो में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे. अब उनके पास दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म पठान है. यह 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होने वाली है. वह नयनतारा के साथ एटली की अगली फिल्म में भी दिखाई देंगे. हाल ही में SRK ने फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी की घोषणा की है.
वहीं सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ टाइगर 3 में नजर आएंगे.
ये भी देखें : Met Gala 2022: मेट गाला में नताशा पूनावाला का दिखा स्टाइलिश अंदाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं