विज्ञापन

7वीं में फेल, होटल में किया वेटर का काम, बेची चूड़ियां, आज है सुपरस्टार, 2700 करोड़ नेटवर्थ

इस एक्टर ने शुरुआती दिनों में ऐसे-ऐसे काम किए जितके बारे में जानकर भी आपको हैरानी होगी. उन्होंने मुफलिसी के दिन देखे हैं और ठोकरे भी खाई हैं. खुद अक्षय कुमार अपने इंटरव्यूज में इसका जिक्र कर चुके हैं.

7वीं में फेल, होटल में किया वेटर का काम, बेची चूड़ियां, आज है सुपरस्टार, 2700 करोड़ नेटवर्थ
बॉलीवुड के इस सुपरस्टार ने कभी बेची चूड़ियां, 100 रुपये के किराये वाले घर में किया गुजारा
Social Media
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार को इंडस्ट्री के सबसे डेडिकेटेड और मेहनती एक्टर्स में से एक माना जाता है. वह साल में पांच-सात फिल्में करते हैं और काम को लेकर बहुत एक्टिव रहते हैं. आज वह बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाते हैं और उनकी कमाई सैकड़ों करोड़ में है. लेकिन ये सफलता इतनी आसानी से नहीं मिली. इसके पीछे गहरा संघर्ष और कठिन मेहनत है. अक्षय ने शुरुआती दिनों में ऐसे-ऐसे काम किए जितके बारे में जानकर भी आपको हैरानी होगी. उन्होंने मुफलिसी के दिन देखे हैं और ठोकरे भी खाई हैं. खुद अक्षय कुमार अपने इंटरव्यूज में इसका जिक्र कर चुके हैं.

अक्षय ने एक इंटरव्यू में बताया कि, जब उन्होंने अपना सफर शुरू किया था, तो उनकी जेब में 200 रुपये भी नहीं थे. उन्होंने कहा, 'जब मैंने इस इंडस्ट्री में शुरुआत की थी, तो मेरी जेब में 200 रुपये भी नहीं थे. आज, मेरे पास बहुत कुछ है.'

वेटर का किया काम, 100 रुपए किराए पर रहते थे अक्षय

अक्षय कुमार सातवीं क्लास में फेल हो गए थे, उनके पिता को कैंसर हो गया था, उन्होंने बैंकॉक में वेटर का काम किया, पासपोर्ट ऑफिस में काम किया, चूड़ियां बेचीं, एक फैशन फोटोग्राफर की मदद की और स्टार बनने के बाद भी लगातार 14 फिल्में फ्लॉप दीं. आज उनकी नेटवर्थ 2,700 करोड़ रुपये से अधिक है. ANI के साथ एक इंटरव्यू में, बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' ने अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों के बारे में खुलकर बात की.

Latest and Breaking News on NDTV

अक्षय कुमार ने बताया कि जब उनका परिवार दिल्ली के चांदनी चौक से मुंबई आया, तो वे 100 रुपये किराए वाले एक छोटे से कमरे में रहते थे. उन्होंने कहा, 'हम चांदनी चौक में एक ही घर में 24 लोग रहते थे. हम सब एक ही कमरे में सोते थे. सुबह जब हम एक्सरसाइज के लिए उठते थे, तो बाहर निकलने के लिए सब एक-दूसरे के ऊपर से कूदते थे.'

यह भी पढ़ें: इस शुक्रवार OTT पर रिलीज हो रही 8.5 रेटिंग वाली ये फिल्म, कमाई में बना चुकी है ये बड़ा रिकॉर्ड

अक्षय ने आगे बताया कि जब वे पहली बार अपने परिवार के साथ मुंबई आए, तो वे मुंबई के सायन कोलीवाड़ा इलाके में रहने लगे. उन्होंने कहा, "भगवान की कसम, एक भी दिन ऐसा नहीं था जब हम मुस्कुराए या हंसे न हों. अब जब हमारे पास पैसा है, तो कभी-कभी हम उदास महसूस करते हैं. हालांकि, उस समय उदास होने जैसी कोई बात नहीं थी. हम दाल-चावल, जीरा आलू, आलू-गोभी, भिंडी खाते थे और खुश रहते थे."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshaya Kumar Net Worth, Akshay Kumar News In Hindi, Akshay Kumar News Today, Akshay Kumar Childhood Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com