विज्ञापन

22 साल पहले आई थी ये फिल्म, हीरो से ज्यादा थे फिल्म में क्रिकेटर, कपिल देव और हरभजन सिंह ने तो जमकर की थी कॉमेडी

22 साल पहले रिलीज हुई इस सुपरहिट फिल्म ने अपने क्लाइमैक्स से दर्शकों को चौंका दिया था. सलमान खान और अक्षय कुमार की मजेदार टक्कर के बीच कपिल देव, मोहम्मद कैफ, हरभजन सिंह समेत भारतीय क्रिकेट टीम के 8 दिग्गज खिलाड़ियों की एंट्री ने धमाल मचा दिया था.

22 साल पहले आई थी ये फिल्म, हीरो से ज्यादा थे फिल्म में क्रिकेटर, कपिल देव और हरभजन सिंह ने तो जमकर की थी कॉमेडी
अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ कपिल देव से कैफ तक नजर आए थे 8 क्रिकेटर
NDTV

बॉलीवुड फिल्मों में सितारों की भरमार तो आपने कई बार देखी होगी, लेकिन सोचिए... एक फिल्म के क्लाइमैक्स में अचानक इंडियन क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी एंट्री मार दें. तो कैसा नजारा होगा? 22 साल पहले रिलीज हुई एक सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ने यही कमाल किया था. सलमान खान और अक्षय कुमार की जबरदस्त टक्कर के बीच अचानक क्रिकेट के आठ बड़े सितारे स्क्रीन पर दिखाई दिए. थिएटर में बैठे दर्शक भी ये कैमियो देखकर हैरान रह गए थे और यही सीन फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी बन गया.

ये भी पढ़ें; 4000 करोड़ की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज डेट आई सामने, जानिए कब और कहां देख पाएंगे

जब क्लाइमैक्स में उतर आई पूरी क्रिकेट टीम

30 जुलाई 2004 को रिलीज हुई 'मुझसे शादी करोगी' उस दौर की सबसे एंटरटेनिंग फिल्मों में गिनी जाती है. लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत सिर्फ सलमान खान और अक्षय कुमार की नोकझोंक नहीं थी. फिल्म के क्लाइमैक्स में मेकर्स ने ऐसा सरप्राइज रखा. जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. आखिरी सीन में कपिल देव, नवजोत सिंह सिद्धू, इरफान पठान, मोहम्मद कैफ, पार्थिव पटेल, हरभजन सिंह, जवागल श्रीनाथ और आशीष नेहरा एक साथ नजर आए थे. उस समय ये सभी क्रिकेट की दुनिया के बड़े चेहरे थे. जैसे ही ये खिलाड़ी स्क्रीन पर आए. सिनेमाघरों में सीटियां और तालियां गूंज उठीं. उस दौर में इतने बड़े क्रिकेटर्स का किसी बॉलीवुड फिल्म में एक साथ दिखना अपने आप में बड़ी बात थी. कपिल देव और हरभजन सिंह ने जमकर कॉमेडी की थी.

कॉमेडी, रोमांस और बॉक्स ऑफिस... हर जगह मारी बाजी

डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी 'मुझसे शादी करोगी' में सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की तिकड़ी ने दर्शकों को भरपूर एंटरटेन किया. फिल्म में अमरीश पुरी, कादर खान, सतीश शाह और राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने भी कॉमेडी का तड़का लगाया. फिल्म की कहानी भले ही गोवा पर बेस्ड थी, लेकिन इसकी शूटिंग मॉरीशस और फिल्म सिटी में बनाए गए सेटों पर हुई. अनीस बज्मी और रूमी जाफरी की लिखी स्क्रिप्ट, दमदार कॉमिक टाइमिंग और शानदार गानों ने इसे उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर दिया. करीब 56.5 करोड़ रु. की कमाई के साथ ये 2004 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बनी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Mujhse Shaadi Karogi, Mujhse Shaadi Karogi Film, Akshay Kumar, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com