विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2023

सचिन के लिए पाकिस्तान छोड़कर आई सीमा हैदर का वीडियो हुआ वायरल, ईंट तोड़ती आई नजर

कभी सीमा भाभी के डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी पाकिस्तान को खरी खोटी सुनाते हुए का वीडियो सुर्खियों में छाया रहता है. मगर इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर यकीन मानिए आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे.

सचिन के लिए पाकिस्तान छोड़कर आई सीमा हैदर का वीडियो हुआ वायरल, ईंट तोड़ती आई नजर
सीमा हैदर और सचिन की हालत देखकर नहीं कर पाएंगे हंसी कंट्रोल
नई दिल्ली:

सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर सचिन के पास भारत आई हैं तब से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं  दोनों मुल्कों में शायद ही कोई इंसान ऐसा बचा होगा जो उनकी लव स्टोरी के बारे में न जानता हो. आलम ये है की सीमा हैदर हर दिन किसी सेलिब्रिटी की तरह सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.  कभी सीमा भाभी के डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी पाकिस्तान को खरी खोटी सुनाते हुए का वीडियो सुर्खियों में छाया रहता है. मगर इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर यकीन मानिए आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. वीडियो देखकर आप भी यही कहेंगे, 'लो उतर गया आशिकी का भूत'.

 आखिर क्या है इस वायरल वीडियो में

 इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं सीमा हैदर अपने पति सचिन के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं.  चारों तरफ ईंटें रखी हुई दिखाई दे रही हैं और वीडियो में सीमा और सचिन ईंट तोड़ने का काम कर रहे हैं.  हालांकि वीडियो देखकर ये समझ पाना मुश्किल है कि यह दोनों अपने घर का काम कर रहे हैं या फिर किसी और के यहां ईट तोड़ रहे हैं.  इस वीडियो के बैकग्राउंड में तेज से हंसने की आवाज सुनाई दे रही है और ऊपर लिखा हुआ है पहचाने हो क्या. वीडियो को देखकर जहां लोग ठहाके लगा रहे हैं वहीं दोनों को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं. (वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

 लोग बोले- उतर गया इश्क का भूत

 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों के निशाने पर आ गया है और वीडियो देखकर लोग इन्हें ट्रोल करने में लगे हुए हैं. एक यूजर ने कमेंट बॉक्स पर लिखा, 'क्यों दोस्तों इसे देखकर क्या सीख मिलती है'.  वहीं एक ने लिखा, अब यह लड़की पाकिस्तान का रिटर्न टिकट कटवा कर जाएगी अपने हैदर के पास. एक ने लिखा, लो उतर गया पब जी और इश्क का भूत, थोड़ा और इंतजार करो देखो होता है क्या. एक ने लिखा झींगुर बाबा जिंदाबाद. एक ने तो सीमा हैदर को जगत भौजी बता दिया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Seema Haider, Seema Haider Love Story, Sachin Seema Haider, Lappu Sa Sachin, Seema Haider And Sachin Love Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com