फिल्म पैडमैन का रिलीज हुआ दूसरा पोस्टर
नई दिल्ली:
अक्षय कुमार की अगली आने वाली फिल्म पैडमैन का दूसरा पोस्टर रिलीज हो गया है. इस पोस्टर में अक्षय कुमार कॉटन को अपने हाथों में लेकर मुस्कुरा रहे हैं और इसमें भी पहले वाले पोस्टर की तरह 'सुपरहीरो है ये पगला' टैगलाइन लिखा हुआ है. अक्षय ने दूसरे पोस्टर को अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्विट किया है. इससे पहले भी इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है. जिसमें अक्षय कॉटन के ढेर पर खड़े हुए हैं.
पढ़ें: ‘पगले सुपरहीरो’ बनकर आए हैं अक्षय कुमार, 'टॉयलेट' के बाद महिलाओं के लिए करेंगे ये काम
'पैडमैन' का डायरेक्शन आर बाल्की कर रहे हैं. खास यह कि 'पैडमैन' ट्विंकल खन्ना के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म है. यह पहला मौका होगा जब दोनों एक साथ इस तरह जुड़ेंगे. सूत्र बताते हैं कि मिसेज फनीबोन्स के बाद ट्विंकल खन्ना ने अपने उपन्यास के 10 चैप्टर लिख लिए थे. जब वे अपने कॉलम के लिए रिसर्च कर रही थीं उस समय उन्हें अरुणाचलम की कहानी के बारे में पता चला. उन्होंने अपने नॉवेल को छोड़कर सैनिटरी मैन की स्टोरी पर काम शुरू कर दिया.
VIDEO: अक्षय कुमार ने महिलाओं को बताया खुद की सुरक्षा कैसे करें
ट्विंकल खन्ना इसे लेकर एक छोटी फिल्म बनाना चाहती थीं लेकिन अक्षय और बाल्की ने इसे बड़ी फिल्म बनाने का फैसला लिया. 'पैडमैन' 26 जनवरी, 2018 को रिलीज होगी. महावारी जैसे विषय से पहले अक्षय इस साल शौचालय की समस्या जैसे विषय पर फिल्म लेकर आ चुके हैं. अक्षय की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' इसी साल रिलीज हुई थी और हिट रही थी. इस फिल्म में अक्षय के साथ भूमि पेडणेकर नजर आई थीं. अगले साल अक्षय कुमार, रजनीकांत के साथ '2.0' में भी नजर आने वाले हैं.
अक्षय कुमार की 'पैडमैन' अरुणाचलम मुरुगनंथम नाम के शख्स के जीवन पर बेस्ड फिल्म है, अरुणाचलम ने महिलाओं के लिए सस्ते दाम पर सैनिटरी नैपकिन बनाए थे और इस तरह एक क्रांतिकारी कदम को अंजाम दिया था.#PadManTalks : Mad only become famous!@PadManTheFilm @sonamakapoor @radhika_apte @mrsfunnybones @SonyPicsIndia @kriarj #RBalki pic.twitter.com/BqEAcOFrW1
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 4, 2017
पढ़ें: ‘पगले सुपरहीरो’ बनकर आए हैं अक्षय कुमार, 'टॉयलेट' के बाद महिलाओं के लिए करेंगे ये काम
'पैडमैन' का डायरेक्शन आर बाल्की कर रहे हैं. खास यह कि 'पैडमैन' ट्विंकल खन्ना के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म है. यह पहला मौका होगा जब दोनों एक साथ इस तरह जुड़ेंगे. सूत्र बताते हैं कि मिसेज फनीबोन्स के बाद ट्विंकल खन्ना ने अपने उपन्यास के 10 चैप्टर लिख लिए थे. जब वे अपने कॉलम के लिए रिसर्च कर रही थीं उस समय उन्हें अरुणाचलम की कहानी के बारे में पता चला. उन्होंने अपने नॉवेल को छोड़कर सैनिटरी मैन की स्टोरी पर काम शुरू कर दिया.
VIDEO: अक्षय कुमार ने महिलाओं को बताया खुद की सुरक्षा कैसे करें
ट्विंकल खन्ना इसे लेकर एक छोटी फिल्म बनाना चाहती थीं लेकिन अक्षय और बाल्की ने इसे बड़ी फिल्म बनाने का फैसला लिया. 'पैडमैन' 26 जनवरी, 2018 को रिलीज होगी. महावारी जैसे विषय से पहले अक्षय इस साल शौचालय की समस्या जैसे विषय पर फिल्म लेकर आ चुके हैं. अक्षय की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' इसी साल रिलीज हुई थी और हिट रही थी. इस फिल्म में अक्षय के साथ भूमि पेडणेकर नजर आई थीं. अगले साल अक्षय कुमार, रजनीकांत के साथ '2.0' में भी नजर आने वाले हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Padman, Akshay Kumar, Poster Release, Twinkle Khanna, Sanitary Pads, Bollywood, Sonam Kapoor