विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2020

सारा अली खान समुद्र में यूं गोते लगाती आईं नजर, बोलीं- जलपरी, मैं चली...देखें Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक्ट्रेस समुद्र में गोते लगाती नजर आ रही हैं.

सारा अली खान समुद्र में यूं गोते लगाती आईं नजर, बोलीं- जलपरी, मैं चली...देखें Video
सारा अली खान (Sara Ali Khan) का स्विमिंग वीडियो हुआ वायरल
  • सारा अली खान का वीडियो हुआ वायरल
  • समुद्र में गोते लगाती नजर आईं एक्ट्रेस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपने स्विमिंग वीडियो से सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रही हैं. सारा अली खान (Sara Ali Khan Video) के जबरदस्त स्विमिंग वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा रहे हैं. अब एक बार फिर सारा ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस सुमद्र में 'जलपरी' की तरह तैरते हुए नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र में जहाज पर मौजूद सारा अचानक ही समुद्र में कूद जाती हैं और फिर तैरती नजर आती हैं. इस वीडियो में सारा ने व्हाइट कलर की बिकनी पहनी हुई है. 

सोनम कपूर ने आदित्य ठाकरे के ट्वीट का दिया जवाब, बोलीं- हमें ऐसे नेता...

Jalpari ????????‍♀️???????????? Main Chali

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on


सारा अली खान (Sara Ali Khan) के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, 'केदारनाथ' एक्ट्रेस इन दिनों मालदीव में अपनी मम्मी अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान संग छुट्टियां बिता रही हैं. ऐसे में सारा (Sara Ali Khan Photos) अपने सभी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ भी शेयर कर रही हैं. एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जलपरी, मैं चली." एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक और वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सारा समुद्र में स्थिर होकर स्विमिंग करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का ये वीडियो भी काफी शानदार था. 

अजय देवगन ने विराट कोहली को लेकर किया कमेंट, बोले- वह आक्रामक हैं और किसी भी कीमत पर...

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान (Sara Ali Khan) जल्द ही फिल्म 'आज कल' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के जबरदस्त एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) नजर आने वाले हैं. इसके अलावा सारा अली खान 'कुली नंबर 1' के रीमेक में भी मुख्य भूमिका निभाती दिखाई देंगी. इस फिल्म में सारा अली खान के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan) मुख्य किरदार में नजर आएंगे. बता दें कि उनकी फिल्म 'केदारनाथ' के लिए सारा अली खान को बेस्ट डेब्यू एक्टर फिमेल का अवॉर्ड भी मिला है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Video, Sara Ali Khan Viral Video, Sara Ali Khan Swimming In Sea, Sara Ali Khan Sea Video, Video Viral, Sara Ali Khan Swimming Like A Mermaid, Sara Ali Khan Bikni Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com