विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2021

सारा अली खान ने बीच समंदर में की जेट स्की की सवारी, धूम मचा रहा Video

सारा अली खान को वीडियो में देखा जा सकता है कि वो समंदर में जेट स्की का किस अंदाज में लुत्फ उठा रही हैं. वीडियो को 6 लाख 64 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

सारा अली खान ने बीच समंदर में की जेट स्की की सवारी, धूम मचा रहा Video
सारा अली खान का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

सारा अली खान ने भले ही अभी कम ही फिल्मों में काम किया है, लेकिन लोकप्रियता के मामले में वो बड़-बड़े सितारे को भी मात देती दिखती हैं. एक्ट्रेस जब भी कोई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं वो तेजी से वायरल हो जाता है. सारा अली खान के हालिया पोस्ट को लेकर भी ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो बीच समंदर में दोस्तों संग जेट स्की करती नजर आ रही हैं. सारा अली खान वीडियो में स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में दिख रही हैं. उनके वीडियो पर रिएक्शन की भरमार आ गई है.

सारा अली खान को वीडियो में देखा जा सकता है कि वो समंदर में जेट स्की का किस अंदाज में लुत्फ उठा रही हैं. वीडियो को 6 लाख 64 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह सिलसिला लगातार जारी है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा: "हम निकले हमारी जेट स्की पर, खारा समुंदर हां सैल्टी सी, हम तीनों का ऐडवेंचर टाइम. तेज हवाओं में बाल उड़ रहे हैं लेकिन खुद फ्री महसूस कर रही हूं. हम हंस रहे हैं, गा रहे हैं. मुझे लगता है यह जिंदगी जीने और प्यार के लिए जरूरी है. और मेरी फ्रेंड्स ने यह और आसान कर दिया है. इनके साथ मौज मस्ती और मजा की 100 प्रतिशत गारंटी है."

सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्हें आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नं.1' में देखा गया था, जो कोरोना महामारी की वजह से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई थी. सारा अली खान जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी. इस फिल्म में सारा अली खान एक्टर अक्षय कुमार और धनुष के साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगी. बता दें कि फिल्मों के अलावा सारा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उन्हें 34.6 मिलियन लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Video, Sara Ali Khan Viral Video, Sara Ali Khan Ride Jet Ski, Sara Ali Khan Sea Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com