विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2020

स्विमिंग पूल में बिकिनी पहनकर किताब पढ़ती नजर आईं सारा अली खान, बोलीं- गुलाब इन गुलाबी...

एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस पिंक कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं.

स्विमिंग पूल में बिकिनी पहनकर किताब पढ़ती नजर आईं सारा अली खान, बोलीं- गुलाब इन गुलाबी...
सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने बिकिनी में शेयर की तस्वीरें
  • सारा अली खान की फोटो हुईं वायरल
  • एक्ट्रेस ने पिंक बिकिनी में शेयर की तस्वीरें
  • स्विमिंग पूल में किताब पढ़ती आईं नजर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस अकसर अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में सारा अली खान की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में सारा अली खान (Sara Ali Khan Photos) बिकिनी पहनकर स्विमिंग पूल में एंजॉय करती नजर आ रही हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सारा अली खान ने पिंक कलर की बिकिनी पहनी हुई है. 


सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन फोटो में काला चश्मा लगाकर किताब पढ़ती हुई भी नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "गुलाब इन गुलाबी ऑन गुलाबो." सारा अली खान की इन तस्वीरों पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.


बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपने स्टाइल को लेकर यूं चर्चा में आई हों. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो को साझा कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म अतरंगी रे में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में सारा अली खान के साथ अक्षय कुमार और एक्टर धनुष मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे. इसके अलावा एक्ट्रेस कुली नंबर वन में भी नजर आएंगी. इस फिल्म में सारा के साथ एक्टर वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Photos, Sara Ali Khan Bikini Photos, Sara Ali Khan Reading Book In Swimming Pool, Sara Ali Khan Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com