विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2020

सारा अली खान का फिर दिखा धांसू अंदाज, समुद्र में 'जलपरी' की तरह कुछ यूं फरमाया आराम...देखें वायरल Video

सारा अली खान (Sara Ali Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है, इस वीडियो में एक्ट्रेस 'जलपरी' की तरह समुद्र में आराम फरमाती नजर आ रही हैं.

सारा अली खान का फिर दिखा धांसू अंदाज, समुद्र में 'जलपरी' की तरह कुछ यूं फरमाया आराम...देखें वायरल Video
सारा अली खान (Sara Ali Khan) का वीडियो हुआ वायरल
  • सारा अली खान का वीडियो हुआ वायरल
  • सारा अली खान ने समुद्र में यूं फरमाया आराम
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. 'सिंबा गर्ल (Simmba)' सारा अली खान (Sara Ali Khan Video) का जबरदस्त अंदाज और स्टाइल फैन्स को एक बार फिर दीवाना रहा है. बता दें, 'केदारनाथ' एक्ट्रेस इन दिनों मालदीव में अपनी मम्मी अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान संग छुट्टियां बिता रही हैं. ऐसे में सारा (Sara Ali Khan Photos) अपने सभी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ भी शेयर कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सारा समुद्र में स्थिर होकर स्विमिंग करती नजर आ रही हैं.

Good Newwz Box Office Collection Day 10: अक्षय कुमार की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका, वीकेंड पर कमाए इतने करोड़


सारा अली खान (Sara Ali Khan) का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देख सारा के फैन्स भी हौरान है. व्हाइट कलर की बिकनी में नजर आ रहा सारा अली खान (Sara Ali Khan Video Viral) इस वीडियो में स्थिर होकर समुद्र में आराम फरमा रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "अगर स्वर्ग का कोई कलर है तो ये है..." एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. 

फराह खान ने बीजेपी पर साधा निशाना, Tweet कर बोलीं- अगर गांधी, नेहरू परिवार और मुस्लिम नहीं होते तो...

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान (Sara Ali Khan) जल्द ही फिल्म 'आज कल' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के जबरदस्त एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) नजर आने वाले हैं. इसके अलावा सारा अली खान 'कुली नंबर 1' के रीमेक में भी मुख्य भूमिका निभाती दिखाई देंगी. इस फिल्म में सारा अली खान के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan) मुख्य किरदार में नजर आएंगे. बता दें कि उनकी फिल्म 'केदारनाथ' के लिए सारा अली खान को बेस्ट डेब्यू एक्टर फिमेल का अवॉर्ड भी मिला है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Video, Sara Ali Khan Viral Video, Sara Ali Khan Swimming Pool Video, Sara Ali Khan Swimming Like A Mermaid, Sara Ali Khan Bikni Photos, Sara Ali Khan Bikini Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com